कभी सपा तो कभी भाजपा… अयोध्या की 5 सीटों पर गजब का सियासी खेल, 2007 से 2022 तक के नतीजों से समझें


Last Updated:

UP Chunav News: अयोध्या की पांच विधानसभा सीटों के पिछले तीन-चार चुनावी नतीजों को देखें तो साफ जाहिर होता है कि यहां किसी भी पार्टी का खास दबदबा नहीं है. कभी समाजवादी पार्टी को जीत मिली तो कभी बीजेपी ने अपना परचम लहराया. ऐसे में अयोध्या की जनता किसपर इस बार भरोसा करेगी, इस सवाल का जवाब भविष्य के गर्भ में छिपा हुआ है.

Top Deals Inside

अयोध्या की पांच सीटों पर किसका दबदबा? किसको मिलता रहा प्रभु राम का आशीर्वाद?Zoom

अयोध्या विधानसभा सीटों पर है किसका दबदबा.

लखनऊः उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाला है. लेकिन उसकी सरगर्मी अभी से बढ़ने लगी है. इस बार के चुनावी माहौल में सबसे अधिक चर्चा अयोध्या की है. क्योंकि एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और विकास कार्यों को लेकर पूरे प्रदेश में घूम रही है तो वहीं दूसरी तरफ 2024 के लोकसभा चुनाव में अयोध्या से मिली जीत के साथ समाजवादी पार्टी पूरे कॉन्फिडेंस में है. यही वजह कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने खुले मंच से सीएम योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दे दी. सीएम योगी भी ने चुनौती को स्वीकार करते हुए अखिलेश यादव को अयोध्या से नामांकन भरने का न्योता दिया. हालांकि अखिलेश यादव ने यह स्पष्ट कर दिया कि वह अयोध्या से चुनाव नहीं लड़ेंगे. क्योंकि उनकी पार्टी पहले ही पवन पांडेय को टिकट दे चुकी है. लेकिन सवाल यह है कि आखिर अयोध्या की पांच विधानसभा सीटों पर मजबूत कौन है. यह जानने के लिए 2007, 2012, 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव के नतीजों और वोट प्रतिशत पर नजर डालनी होगी.

2022 विधानसभा चुनाव के नतीजे… 

विधानसभा सीट विजेता और पार्टी मिले वोट (% वोट) दूसरे स्थान पर मिले वोट (% वोट) जीत का अंतर
रुदौली रामचंद्र यादव (BJP) 94,031 (42.95%) आनंद सेन (SP) 53,415 (24.40%) 40,616
मिल्कीपुर (SC) अवधेश प्रसाद (SP) 1,03,905 (47.99%) बाबा गोरखनाथ (BJP) 90,567 (41.83%) 13,338
बीकापुर अमित सिंह चौहान (BJP) 1,07,268 (44.24%) फिरोज खान (SP) 1,01,708 (42.04%) 5,560
अयोध्या वेद प्रकाश गुप्ता (BJP) 1,13,414 (49.04%) तेज नारायण पांडे (SP) 93,424 (40.40%) 19,990
गोसाईगंज अभय सिंह (SP) 1,05,863 (43.87%) आरती तिवारी (BJP) 92,784 (38.45%) 13,079

2017 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विधानसभा सीट विजेता और पार्टी मिले वोट (% वोट) दूसरे स्थान पर मिले वोट (% वोट) जीत का अंतर
रुदौली रामचंद्र यादव (BJP) 90,311 (42.96%) अब्बास अली जैदी (SP) 59,052 (28.08%) 31,259
मिल्कीपुर (SC) बाबा गोरखनाथ (BJP) 86,960 (44.11%) अवधेश प्रसाद (SP) 58,684 (29.77%) 28,276
बीकापुर शोभा सिंह चौहान (BJP) 94,074 (42.63%) आनंद सेन (SP) 67,422 (30.55%) 26,652
अयोध्या वेद प्रकाश गुप्ता (BJP) 1,07,014 (49.56%) तेज नारायण पांडे (SP) 56,574 (26.20%) 50,440
गोसाईगंज इंद्र प्रताप उर्फ खब्बू तिवारी (BJP) 89,586 (39.91%) अभय सिंह (SP) 77,966 (34.73%) 11,620

2012 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विधानसभा सीट विजेता और पार्टी मिले वोट (% वोट) दूसरे स्थान पर मिले वोट (% वोट) जीत का अंतर
रुदौली रामचंद्र यादव (BJP) 61,173 (32.66%) अब्बास अली जैदी (SP) 60,232 (32.16%) 941
मिल्कीपुर (SC) अवधेश प्रसाद (SP) 73,803 (42.24%) पवन कुमार (BSP) 39,566 (22.65%) 34,237
बीकापुर मित्रसेन यादव (SP) 55,232 (27.38%) फिरोज खान उर्फ गब्बर (BSP) 53,364 (26.45%) 1,868
अयोध्या तेज नारायण पांडे (SP) 55,262 (28.74%) लल्लू सिंह (BJP) 49,857 (25.93%) 5,405
गोसाईगंज अभय सिंह (SP) 1,22,235 (58.45%) इंद्र प्रताप उर्फ खब्बू तिवारी (BSP) 63,554 (30.39%) 58,681

2007 विधानसभा चुनाव के नतीजे

उस समय की विधानसभा सीट विजेता और पार्टी मिले वोट (% वोट) दूसरे स्थान पर मिले वोट (% वोट) जीत का अंतर
रुदौली अब्बास अली जैदी (SP) 45,388 (36.08%) अशोक कुमार सिंह (BSP) 41,715 (33.16%) 3,673
मिल्कीपुर आनंद सेन (BSP) 60,515 (40.92%) रामचंद्र यादव (SP) 51,136 (34.58%) 9,379
बीकापुर जितेंद्र कुमार उर्फ बबलू भैया (BSP) 52,424 (32.96%) सीताराम निषाद (SP) 42,201 (26.53%) 10,223
अयोध्या लल्लू सिंह (BJP) 58,493 (37.00%) इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू (SP) 52,752 (33.37%) 5,741
सोहावल (SC), पुरानी सीट अवधेश प्रसाद (SP) 48,624 (33.08%) रामू प्रियदर्शी (BSP) 38,753 (26.37%) 9,871

एक नजर में सभी विधानसभा सीटों पर चारों चुनाव के विजेताओं के नाम

विधानसभा सीट / क्षेत्र 2007 2012 2017 2022
रुदौली SP BJP BJP BJP
मिल्कीपुर BSP SP BJP SP
बीकापुर BSP SP BJP BJP
अयोध्या BJP SP BJP BJP
गोसाईगंज पुरानी सीमा अलग SP BJP SP

अयोध्या की विधानसभा सीटों के चुनावी नतीजों की अहम बातें
रुदौलीः रुदौली विधानसभा सीट पर 2007 में सपा के अब्बास अली चुनाव जीते. इसके बाद 2012 में भाजपा के रामचंद्र यादव केवल 941 वोट से जीते. इसके बाद उन्होंने 2017 और 2022 में भी सीट जीत ली
मिल्कीपुरः मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर 2012 में सपा, जबकि 2017 में भाजपा और फिर 2022 में सपा के उम्मीदवार ने जीत हासिल की.
बीकापुरः बीकापुर विधानसभा सीट पर 2012 में सपा, 2017 और 2022 में भाजपा ने जीत हासिल की. 2022 में जीत का अंतर केवल 5560 वोट था.
अयोध्याः 2012 सपा के तेज नारायण पांडे जीते. फिर 2017 और 2022 में भाजपा के वेद प्रकाश गुप्ता जीते.
गोसाईगंजः 2012 में अभय सिंह चुनाव जीते. 2017 में भाजपा के खब्बू तिवारी चुनाव जीते. लेकिन 2022 में फिर अभय सिंह जीत गए.

ये नतीजे बताते हैं कि अयोध्या कि किसी भी विधानसभा सीट पर किसी एक पार्टी का कब्जा नहीं है. हालांकि 2017 के चुनाव में बीजेपी ने सभी सीटों पर जीत हासिल की थी. लेकिन 2022 में भाजपा के खाते में केवल तीन सीटें आईं और सपा के खाते में दो सीटें आईं. यानी कि 2027 में अयोध्या में कौन परचम लहराएगा, इस सवाल का जवाब भविष्य के गर्भ में छिपा हुआ है.



Source link