चौका समझकर आपस में बतियाने लगे बल्लेबाज, तिलक वर्मा के अजीब रन आउट से गौतम गंभीर हो गए गुस्से में लाल


होमखेलक्रिकेट

चौका समझकर बतियाने लगे बल्लेबाज, तिलक वर्मा के रन आउट पर भड़के गंभीर

Last Updated:

Tilak Varma gets bizarre run out: इंदौर में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा बाउंड्री का गलत अंदाजा लगाकर अजीबोगरीब तरीके से रन आउट हो गए. अक्षर पटेल के शॉट को चौका समझकर दोनों बल्लेबाज जश्न मनाने लगे, जबकि गेंद आउट ऑफ प्ले नहीं थी. क्रिकेट के मैदान पर ऐसी मानसिक चूक का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले साल 2011 में इयन बेल और 2018 में अजहर अली भी इसी तरह की बड़ी लापरवाही का शिकार होकर मैदान पर अजीब स्थिति में अपनी विकेट गंवा चुके हैं.

Top Deals Inside

चौका समझकर बतियाने लगे बल्लेबाज, तिलक वर्मा के रन आउट पर भड़के गंभीरZoom

तिलक वर्मा अजीब तरीके से रनआउट हुए.

नई दिल्ली. क्रिकेट के मैदान पर कई बार ऐसे अजीबोगरीब वाकये देखने को मिल जाते हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल होता है. इंदौर में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब भारत के युवा और प्रतिभाशाली मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज तिलक वर्मा बेहद अजीब तरीके से रन आउट हो गए. इस घटना ने मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों के साथ-साथ डग-आउट में बैठे कोच और दुनिया भर के क्रिकेट फैंस को भी हैरान कर दिया. पारी के 17वें ओवर में गुडाकेश मोती गेंदबाजी कर रहे थे और क्रीज पर तिलक वर्मा के साथ अक्षर पटेल मौजूद थे. मोती ने लेग साइड की तरफ एक फुल-टॉस गेंद फेंकी, जिस पर अक्षर पटेल ने ताकतवर फ्लिक शॉट खेला.

गेंद को बल्ले से संपर्क होते ही दोनों बल्लेबाजों तिलक वर्मा (Tilak Varma) और अक्षर पटेल को लगा कि यह सीधा चार रन के लिए सीमा रेखा पार कर गई है. इसी गलतफहमी के चलते उन्होंने एक रन पूरा करने के बाद दूसरा रन लेने की जहमत नहीं उठाई और अपनी क्रीज छोड़कर आपस में बात करने लगे. दोनों ने इस चौके की खुशी में आपस में फिस्ट-बंप भी किया. लेकिन कैरेबियाई खिलाड़ी काफी चौकन्ने थे. उन्हें अंदाजा था कि गेंद बाउंड्री तक नहीं पहुंची है और मैदान के अंदर ही है. उन्होंने तुरंत गेंद को वापस फेंका और विकेटकीपर शाई होप ने अक्षर पटेल के छोर पर रन आउट की कोशिश की. इसके बाद गेंद गेंदबाज गुडाकेश मोती के पास फेंकी गई.



Source link