गुरुद्वारा बंगला साहिब हंगामा: CEC के खिलाफ AAP के प्रदर्शन पर नया विवाद, अरविंद केजरीवाल की बढ़ी मुसीबत


होमताजा खबरDelhi

गुरुद्वारा बंगला साहिब: CEC के खिलाफ AAP के हंगामे से केजरीवाल की बढ़ी मुसीबत

Last Updated:

Gurudwara Bangla Sahib: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ‘आप’ का विरोध प्रदर्शन अब एक बड़े कानूनी और धार्मिक विवाद में तब्दील हो गया है. दिल्ली के ऐतिहासिक बंगला साहिब गुरुद्वारे की पवित्रता भंग करने, परिसर में राजनीतिक नारेबाजी करने और सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो फैलाने के गंभीर आरोपों में डीएसजीएमसी ने 11 अक्टूबर को ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

Top Deals Inside

गुरुद्वारा बंगला साहिब: CEC के खिलाफ AAP के हंगामे से केजरीवाल की बढ़ी मुसीबतZoom

गुरुद्वारा बंगला साहिब में प्रदर्शनकारी घुस गए थे, जिससे हंगामा मच गया. (पीटीआई)

Gurudwara Bangla Sahib Controversy: दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान बंगला साहिब गुरुद्वारे में कथित रूप से हंगामा करने और घटना के भ्रामक वीडियो फैलाने के आरोप में 11 अक्टूबर को आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी नेताओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. 10 अक्टूबर को बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी गुरुद्वारा परिसर में जमा हो गए थे. वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जंतर-मंतर जाने की कोशिश कर रहे थे. हालांकि, पुलिस ने उनकी कोशिशों को नाकाम कर दिया और उन्हें हिरासत में ले लिया.

डीएसजीएमसी की शिकायत में आरोप लगाया गया कि ‘आप’ से जुड़े कार्यकर्ता और समर्थक गुरुद्वारे के परिसर में घुस गए और वहां प्रदर्शन करने लगे, जिससे अफरा-तफरी और व्यवधान उत्पन्न हुआ. कमेटी ने आरोप लगाया कि इस तरह उन्होंने गुरु घर की पवित्रता का इस्तेमाल राजनीतिक गतिविधियों के लिए करने की कोशिश की. शिकायत में कहा गया, “प्रदर्शनकारियों ने पवित्र परिसर के अंदर राजनीतिक नारे भी लगाए. इससे धार्मिक माहौल खराब हुआ और गुरु घर की मर्यादा का उल्लंघन हुआ. परिसर में इस तरह की जानबूझकर की गई राजनीतिक गतिविधि से सिख संगत की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है.”

इसमें यह भी कहा गया कि ‘आप’ के नेताओं और विधायकों ने सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो प्रसारित किए, जिनमें घटना को गलत तरीके से दिखाया गया और इसके लिए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को जिम्मेदार ठहराया गया. शिकायत में कहा गया कि अरविंद केजरीवाल ने भी सार्वजनिक रूप से इस बात का समर्थन किया और इस तरह के दावों का समर्थन किया.

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने बताया, “10 अक्टूबर को जिस तरह से गुरुद्वारा बंगला साहिब के अंदर प्रदर्शन किया गया, एक अराजकता फैलाने की कोशिश की गई… उनके खिलाफ हमने पुलिस को शिकायत दी है और ‘आप’ के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एक्शन लिया जाए और आईडेंटिफाई किया जाए उन लोगों को जो वहां अंदर आए थे…”

हरमीत सिंह ने आगे कहा, “उसके बाद हमने पुलिस को भी देखा… पुलिस ने भी जो बाईपास किया, उसके बारे में भी हमने पुलिस को जानकारी दिया कि वह वर्दी में मर्यादा क्रॉस ना करें. समुदाय में गुस्सा है और उन्हें ठेस पहुंचा है. गुरुद्वारे के अंदर तख्ते लेकर प्रोटेस्ट करना नहीं होता है… गुरु घर एक धार्मिक स्थान है, आप वहां पर अरदास कर सकते हैं, वहां पर प्रोटेस्ट नहीं किया जा सकता है.”



Source link