PM मोदी ने जलकंठेश्वर मंदिर में नवाया शीश, फिर IIT मद्रास में दिमाग का विज्ञान
Last Updated:
PM Modi IIT Madras: चेन्नई दौरे के दौरान पीएम मोदी के कार्यक्रम में अध्यात्म और आधुनिक विज्ञान का एक अनूठा संगम देखने को मिला. मेट्रो रेल के नए खंड के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी सीधे आईआईटी मद्रास परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले सदियों पुराने श्री जलकंठेश्वर स्वामी मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया.
पीएम मोदी ने जलकंठेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की.
PM Modi IIT Madras: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 11 अक्टूबर को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-मद्रास (IIT Madras) परिसर स्थित ‘सुधा गोपालकृष्णन ब्रेन सेंटर’ का दौरा किया और विशेषज्ञों से इस संस्थान के कामकाज एवं अनुसंधान के बारे में जानकारी ली. चेन्नई मेट्रो रेल के दूसरे चरण के तहत लगभग 4,900 करोड़ रुपए की लागत से बनी ‘येलो लाइन’ के उद्घाटन और आईआईटी-मद्रास परिसर स्थित मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद प्रधानमंत्री इस केंद्र पहुंचे.
संस्थान के अनुसार, आईआईटी मद्रास द्वारा 2022 में शुरू किए गए ‘सुधा गोपालकृष्णन ब्रेन सेंटर’ का उद्देश्य “मस्तिष्क की कोशिकाओं और उनके बीच के संपर्कों के स्तर पर मानव मस्तिष्क का मानचित्र तैयार करने की एक महत्वाकांक्षी वैश्विक परियोजना को गति देना है.” यह अत्याधुनिक संस्थान विश्व प्रसिद्ध अनुसंधान केंद्र बनने की दिशा में अग्रसर है, जो मानव मस्तिष्क से जुड़े अभूतपूर्व डेटा, वैज्ञानिक निष्कर्ष और तकनीकी उपकरण तैयार करेगा. इस दौरान तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय भी प्रधानमंत्री के साथ मौजूद रहे.
पीएम मोदी ने चेन्नई के मंदिर में पूजा-अर्चना की
इससे पहले पीएम मोदी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-मद्रास (IIT-Madras) कैम्पस में स्थित एक मंदिर में पूजा-अर्चना की. प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के साथ श्री जलकंठेश्वर स्वामी मंदिर में दर्शन-पूजन किया.
PM Modi visited the Jalakandeswarar Temple in Chennai for Darshan and Pooja. The priest explained the significance of the 1,000-year-old Ram Yantra to PM Modi.
#TNWelcomesModi https://t.co/Dk2qiXJMmf