खुद कर्ज में फंसे राजपाल यादव लगा रहे कोर्ट-कचहरी के चक्कर, अब मांग रहे दोस्त के लिए मदद, जानें पूरा मामला


Last Updated:

खुद आर्थिक संकट से जूझ रहे बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने दोस्त गौरी शंकर की बीमार पत्नी के इलाज के लिए फैंस से फंड रेज करने की अपील की है. चलिए बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.

Top Deals Inside

खुद कर्ज में फंसे राजपाल यादव ने दोस्त की पत्नी के लिए मांगी मदद, जानें मामलाZoom

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव चेक बाउंस केस के चलते पिछले कुछ समय से चर्चा में हैं. सुप्रीम कोर्ट ने पिछली सुनवाई में उन्हें लेकर सख्त टिप्पणी भी की थी और कर्ज को चुकाने के लिए आखिरी मोहलत दी थी. अब इस आर्थिक संकट के बीच वह अपनी दोस्त और एक्टर गौरी शंकर के लिए फंड रेज करते नजर आए. उन्होंने अपने फैंस से दोस्त की मदद की गुहार लगाई.

गौरी शंकर ने राजपाल यादव का एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वह मदद के लिए फैंस से अपील करते दिख रहे हैं. दरअसल राजपाल यादव के दोस्त-एक्टर गौरी शंकर की पत्नी किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं. ऐसे में इलाज के लिए कई लोग उनकी मदद के लिए फंड रेज करते दिखे.

राजपाल यादव ने किसके लिए की अपील
वीडियो में राजपाल यादव कहते हैं कि गौरी शंकर उनके बहुत पुराने मित्र हैं. उन्होंने टीवी, थिएटर और कई शोज में काम किया है. अब उनपर एक संकट आ गया है. उनकी पत्नी पिछले महीने से अस्पताल में भर्ती हैं. उनकी तबीयत ठीक नहीं है. बीमारी के साथ साथ आर्थिक संकट से भी परिवार जूझ रहा है क्योंकि इस किडनी की बीमारी का इलाज काफी महंगा है. ऐसे में एक्टर ने लोगों से रिक्वेस्ट की कि कुछ पैसे डोनेट करें और परिवार की हेल्प करें. पोस्ट में बताया गया है कि 25 लाख रुपये फंड रेज करने का टारगेट है और अभी तक 1,22,562 रुपये जमा हुए हैं.

समर्थन में आए ये सितारे
राजपाल यादव ही नहीं, दृश्यम में इंस्पेक्टर गायतोंडे का रोल निभाने वाले एक्टर कमलेश सावंत ने भी गौरी शंकर के परिवार को सपोर्ट करने के लिए कदम आगे बढ़ाया. वहीं भाभी जी घर पर हैं के एक्टर रोहिताश्व गौर ने भी इस मामले में पोस्ट किया.

राजपाल यादव कोर्ट केस
राजपाल यादव के कोर्ट केस की बात करें तो वह खुद फाइनेंशियल दिक्कतों से जूझ रहे हैं. साल 2012 में आई फिल्म अता पता लापता से जुड़े एक मामले में चेक बाउंस केस में वह बुरा फंसे हैं. उनपर आरोप है कि मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड यादव ने पांच करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता के निपटारे के लिए 2013 में 1.05 करोड़ रुपये के सात चेक दिए थे, लेकिन ये सभी चेक बाउंस हो गए. इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने राजपाल यादव को दोषसिद्धि बरकरार रखते हुए उन्हें तीन महीने के कारावास की सजा सुनाई थी और जुर्माना भी लगाया था. अब ये मामला सुप्रीम कोर्ट में हैं जहां राजपाल यादव को 2 करोड़ रुपये जमा करने का आदेश दिया है. उन्हें यह रकम 13 अक्टूबर 2026 तक जमा करनी है.





Source link