पत्नी के चरित्र पर पति करता था शक, जब दोनों में हुई बहस तो एक की चली गई जान, आरोपी पकड़ा गया


Last Updated:

Hardoi Latest News: उत्तर प्रदेश के हरदोई में पति पर गंभीर आरोप लगे हैं. बताया जा रहा है कि पत्नी के ऊपर पति शक करता था और उसके ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. जिसके बाद उसकी मौत हो गई है.

Top Deals Inside

पत्नी के चरित्र पर पति करता था शक, जब दोनों में हुई बहस तो एक की चली गई जानZoom

आरोपी पति से पूछताछ कर रही पुलिस.

हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जहां पति पर गंभीर आरोप लगे हैं. बताया जा रहा है कि पत्नी के चरित्र पर पति शक करता था और फिर उसने कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी. 11 अक्टूबर की सुबह सांडी-हरदोई मार्ग पर घमोईया पुल के पास शारदा नहर के नजदीक धान के खेत में 23 वर्षीय महिला का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई. शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई. जिसके बाद तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी.

पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. मृतका की पहचान दुर्गा (23) पुत्री गुड्डू, निवासी नगरा थाना सवायजपुर, के रूप में हुई है. उसकी शादी करीब पांच वर्ष पहले घमोईया निवासी लल्ला सिंह पुत्र स्वर्गीय जगरूप सिंह से हुई थी. शुरुआती जानकारी के अनुसार, लल्ला सिंह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी और विवाद होने की बात सामने आई है.

पत्नी के सिर पर पति ने कुल्हाड़ी से किया वार
आरोप है कि विवाद के दौरान लल्ला सिंह ने कुल्हाड़ी से पत्नी के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. हालांकि, वारदात से पहले दोनों के बीच क्या हुआ और हत्या किन परिस्थितियों में की गई, इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी. रविवार को पुलिस को घटना की सूचना मिली.

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया
इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने के लिए फील्ड यूनिट को बुलाया गया. मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचायतनामा भरने और पोस्टमार्टम से संबंधित विधिक कार्रवाई की जा रही है. आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस जांच करने में जुटी हुई है.



Source link