मुरादाबाद की मंजू सिंह ने मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए बाजरे की चाट और लड्डू किये तैयार, इसका फाइबर होता है फायदेमंद

मुरादाबाद की मंजू सिंह ने मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए बाजरे की चाट और लड्डू किये तैयार, इसका फाइबर होता है फायदेमंद


Last Updated:

मुरादाबाद में सहायक अध्यापक मंजू सिंह ने मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए बाजरे की चाट और लड्डू तैयार किए हैं. बाजरे के सेवन से सेहत को कई लाभ मिलते हैं. मिलेट्स हमारी सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है. मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए सरकार भी तरह-तरह के कदम उठा रही है. तो वहीं मिलेट्स को स्कूल कॉलेज में भी बढ़ावा दिया जा रहा है.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

मुरादाबादः मिलेट्स हमारी सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है. मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए सरकार भी तरह-तरह के कदम उठा रही है. तो वहीं मिलेट्स को स्कूल कॉलेज में भी बढ़ावा दिया जा रहा है. एक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात मंजू सिंह ने मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए और मिलेट्स के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए बाजरे की चार्ट और बाजरे के लड्डू तैयार किए हैं. जो स्वाद में बहुत लाजवाब है यह लड्डू उन्होंने इसलिए तैयार किए हैं कि लोग बाहर की मिलावटी चीजों को छोड़ घर पर मिलेट्स की तरह-तरह की चीज बनाकर उनका स्वाद ले सकते हैं.

महिला ने तैयार की बाजरा चाट और लड्डू

सहायक अध्यापक मंजू सिंह ने बताया कि जो बाजरा चाट मैंने बनाई है. वो बहुत सारी सब्जियों को मिलाकर बनाई है. जैसे खीरा टमाटर प्याज और शिमला मिर्च का मिश्रण कर बनाई गई है.बाजरा चाट बनाने का मेरा उद्देश्य ये था कि जो लोग सुबह में हेल्दी नाश्ता करना चाहते हैं उनके लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है. क्योंकि बाजरे में मैग्नीशियम जिंक और भरपूर मात्रा में विटामिन पाए जाते हैं. जिससे लोग इसका सेवन करेंगे तो उनकी सेहत के लिए बहुत लाभदायक होगा.

आंतों को भी स्वच्छ करती है

उन्होंने बताया कि यह हमारे पेट को साफ रखती है. हमारी आंतों को स्वच्छ करती है और शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है. इसमें मौजूद फाइबर भी पेट के लिए बहुत लाभदायक होता है. जो लोग जिम करते हैं एक्सरसाइज करते हैं. उनके लिए एक अच्छे और पौष्टिक भोजन के रूप में यह बहुत अच्छा विकल्प है. यह मूल रूप से सर्दियों में खाई जाने वाली चाट है. क्योंकि यह शरीर को गर्मी भी प्रदान करती है. तो वहीं उन्होंने बताया कि मैंने बाजरे के लड्डू भी बनाए हैं. सर्दियों में खाना खाने के बाद कुछ मीठा खाने का मन करता है. तो बाहर के लड्डू या केक खाने के बजाय अगर हम घर में ही बाजरे के लड्डू बनाकर खाएं तो यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ज्यादा लाभदायक रहेगा.

मिलेट्स का कर रही प्रमोट

मेरा उद्देश्य मिलेट्स को प्रमोट करना है. ताकि मेरे साथ-साथ बाकी लोग भी स्वस्थ रहें और मिलेट्स का प्रयोग करें.ये मिलेट्स शुगर और बीपी में बहुत फायदेमंद होते हैं.ये हमारे पारंपरिक खान-पान का एक अहम हिस्सा रहे हैं.पहले लोग इन्हें खाया करते थे लेकिन जब से गेहूं और चावल आ गया है.लोगों ने इन्हें खाना बंद कर दिया. आज के बदलते खान-पान के दौर में स्वस्थ रहने के लिए सही और पौष्टिक खाना खाना बहुत जरूरी हो गया है.



Source link