आंवले का नाम सुनते ही आपने मन में सेहत और स्वाद का ख्याल जरूर आता होगा. जहां एक तरफ आंवला विटामिन-सी और कई अन्य पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है, वहीं इसका खट्टा स्वाद लोगों को काफी पसंद आता है. सर्दियों के मौसम में बाजार में ताजा आंवला आसानी से मिल जाता है.
ऐसे में आप घर पर ही आंवले का चटपटा अचार तैयार कर सकते हैं. इसका खट्टा-तीखा स्वाद दाल-चावल, पराठे और पूरी के साथ खाने का मजा बढ़ा देता है. खास बात यह है कि इसे बनाना भी काफी आसान है. आइए जानते हैं घर पर आंवले का अचार आप कैसे तैयार कर सकते हैं.
आंवले का अचार बनाने के लिए आपको कुछ जरूरी सामग्री की जरूरत पड़ेगी. इसमें 500 ग्राम आंवले का अचार अगर आपको बनाना है तो उसके लिए सरसों का तेल, जारी, खड़ा लाल मिर्च राई या पीली सरसों, सौंफ, मेंथी दाना, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हींगी, नमक और नींबू के रस को एक जगह इकट्ठा कर लें और फिर अचानक बनाने का प्रोसेस शुरू करें.
सबसे पहले आंवले को साफ पानी से धोकर सुखा लें. अब इन्हें भाप में पकाएं या थोड़े पानी में तब तक उबालें, जब तक ये हल्के नरम न हो जाएं. ध्यान रखें कि आंवले ज्यादा न गलें. ठंडा होने पर इनकी फांकें अलग कर लें और बीज निकाल दें.
अब गैस पर कड़ाही चढ़ाकर इसमें जीरा, राई, सौंफ और मेथी दाने को डालकर हल्दा भून लें. इसके बाद इसमें खड़ा लाल मिर्च डालकर कुछ देर तक धीमी आंच पर चलाते रहें और जब सोंधी खूशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें. अब इसे हल्का दरदरा पीस लें.
एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें. तेल से धुआं निकलने लगे तो गैस बंद कर दें और तेल को थोड़ा ठंडा होने दें. इस तेज को अब एक भगोने में निकाल लें. इसके बाद इसमें हींग डालें. अब इसमें आपने जो मसाले पींसकर तैयार किए हैं, उसे डाल दें और कुछ देर तक अच्छे से मिला दें और फिर ऊपर से नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. आप इसमें हल्दी मिला सकते हैं.
अब आंवले की फांकें एक साफ इस मिक्स किए गए मसाले में डाल दें. तैयार किए गए मिक्सर और आंवले को अच्छे से मिला दें, ताकि मसाले अच्छी तरह आंवले के चारों ओर लग जाए. अगर आप चाहें तो स्वाद के लिए थोड़ा नींबू का रस भी मिला सकते हैं. बस तैयार है आपका आंवले का खट्टा-मीठा अचार.
तैयार अचार को पूरी तरह साफ और सूखे कांच के जार में भर दें. इसे एक-दो दिन तक साफ जगह पर रखें और बीच-बीच में सूखे चम्मच से चलाएं, ताकि मसाले अच्छी तरह मिल जाएं. इस रेसिपी में आंवले को पकाया जाता है, इसलिए अचार में नमी रह सकती है. इसे लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए फ्रिज में रखें.