नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार में क्यों नहीं पहुंचा बॉलीवुड? प्रवीण तरडे भड़के- अब कहां गए परफ्यूम लगाने वाले?


Last Updated:

दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के निधन पर बॉलीवुड सितारों की गैर-मौजूदगी से डायरेक्टर प्रवीण तरडे नाराज हुए. उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार में सितारों की जगह पसीने और मिट्टी की महक वाले किसान पहुंचे.

Top Deals Inside

नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार में क्यों नहीं पहुंचा बॉलीवुड? प्रवीण तरडे भड़केZoom

बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को गोवा में कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया. पुणे में उनके पैतृक गांव डोंजे में उनका अंतिम संस्कार किया गया. मगर इस दौरान बॉलीवुड का कोई बड़ा सितारा नहीं नजर आया जिसके बाद ‘देऊळ बंद 2’ फेम प्रवीण तरडे ने नाराजगी जाहिर की. उन्होंने बॉलीवुड पर निशाना साधा और कहा कि आखिर अब परफ्यूम लगाने वाले सितारे कहां थे.

एक्टर-डायरेक्टर प्रवीण तरडे ने ‘एबीपी मांझा’ से बात करते हुए कहा कि नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन में बॉलीवुड की गैर-मौजूदगी पर सवाल उठाए. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अगर कोई नहीं आता तो इससे नाना का कद छोटा नहीं होता.

परफ्यूम लगाने वाले सितारे अब कहां?
‘देऊळ बंद 2’ फेम प्रवीण तरडे ने कहा कि बॉलीवुड से नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार से कोई नहीं था. इससे कोई फर्क भी नहीं पड़ता. न ही उनकी महानता कम होती है. उनके लिए हजार किसान थे. जोकि बॉलीवुड में परफ्यूम लगाने वाले सितारों से कहीं ज्यादा जरूरी है.

जो आए, उनके शरीर से पसीने और मिट्टी की महक आ रही थी
एक्टर ने आगे कहा, नाना पाटेकर ने अपने काम और योगदान से सम्मान हासिल किया है. वह महान शख्स थे. उनके अंतिम दर्शन के लिए हजारों किसान आए. जिनके शरीर से पसीने और मिट्टी की महक आ रही थी. वह बॉलीवुड के परफॉर्म लगाने वाले सेलेब्स से कहीं जरूरी थे.

जैकी श्रॉफ और सुरेश वाडकर पहुंचे थे
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ विदा किया गया था जहां, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पहुंचे थे. प्रवीण तरडे ने बताया कि जैकी श्रॉफ और सुरेश वागकर भी पहुंचे थे. प्रवीण का कहना है कि अगर कोई उनसे पूछे क्या उन्हें बॉलीवुड की गैर-मौजूदगी से दिक्कत है? तो उनका जवाब हां है. क्योंकि जो लोग उन्हें दोस्त बोलते थे अब वह आखिर कहां थे. मुंबई में तो छोटे मोटे एक्टर की मौत पर भी लाइन लग जाती है. तब वहां सफेद कपड़े पहनकर लाइन में दिखते हैं.



Source link