IND vs WI: क्या तीसरे टी20 में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, हार से उबरने के लिए श्रेयस अय्यर करेंगे प्लेइंग XI में बदलाव? देखें कैसी हो सकती है टीम


होमखेलक्रिकेट

क्या तीसरे T20 में खेलेंगे वैभव, प्लेइंग XI में बदलाव? जानें कैसी होगी टीम

Last Updated:

भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज तीसरा टी20 मैच में इंदौर में है. पांच मैचों की सीरीज अभी 1-1 से बराबरी पर है. सीरीज के दूसरे मैच में टीम इंडिया को करारी हार मिली थी. ऐसे में तीसरे टी20 में टीम इंडिया की कोशिश होगी कि वह जीत हासिल कर 2-1 की बढ़त बनाए. ऐसे में आइए जानते हैं कैसी हो सकती है तीसरे मैच के लिए प्लेइंग XI.

Top Deals Inside

क्या तीसरे T20 में खेलेंगे वैभव, प्लेइंग XI में बदलाव? जानें कैसी होगी टीमZoom

भारतीय क्रिकेट टीम

नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला आज इंदौर में है. भारतीय टीम दूसरे वनडे में हारकर यहां पहुंची है. सीरीज अभी 1-1 से बराबरी पर है. ऐसे में हार से उबरकर टीम इंडिया की कोशिश होगी कि वह तीसरे मैच में जीत हासिल कर मेहमान टीम पर अपनी बढ़त बनाए हैं.

पिछले मैच में टीम इंडिया ने 249 रन बनाकर हार गई है. ऐसे में अब सवाल ये उठ रहा है कि क्या कप्तान श्रेयस टीम में बदलाव करेंगे. क्या पिछले दो मैच से बेंच पर बैठ रहे वैभव सूर्यवंशी को तीसरे टी20 में मौका मिलेगा. ऐसे में आइए जानते हैं मैच के लिए भारतीय टीम का संभावित प्लेइंग XI.

क्या वैभव सूर्यवंशी को तीसरे टी20 में मिलेगा मौका?

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी शानदार रही थी. संजू सैमसन ने दमदार अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि अभिषेक शर्मा ने टीम लिए टीम के लिए तूफानी शुरुआत की थी. ऐसे में साफ है कि टीम मैनेजमेंट ओपनिंग जोड़ी के साथ शायद ही छेड़छाड़ करें. इससे ये भी तय हो गया कि वैभव सूर्यवंशी को तीसरे टी20 में भी बेंच पर बैठना होगा.

इसके अलावा मिडिल ऑर्डर में टीम के लिए ईशान किशन, कप्तान श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा ने बेहतरीन खेल दिखाया था. इस तरह बल्लेबाजी में टीम इंडिया को किसी तरह की कोई समस्या नहीं दिख रही है. हालांकि, गेंदबाजी में भारतीय टीम की टेंशन जरूर बढ़ी है. दूसरे टी20 में भारतीय टीम के गेंदबाज 249 रन का बचाव नहीं कर पाए. खास तौर पर स्पिन विभाग काफी कमजोर नजर आई है. ऐसे में हो सकता है कि मैनेजमें गेंदबाजी विभाग में कुछ विकल्प तलाशे. इसके अलावा टीम में कुछ विषेश बदलाव की संभावना नहीं है.

तीसरे टी20 के लिए भारतीय टीम का संभावित प्लेइंग XI-

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे/नितीश रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव



Source link