शांतिपूर्ण प्रदर्शन की इजाजत पर युवाओं के सहारे अशांति फैलाना ठीक नहीं, दिल्ली में सीजेपी प्रोटेस्ट पर चिराग पासवान का बड़ा बयान


Last Updated:

Chirag Paswan on CJP Protest : दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन की इजाजत है, लेकिन जिस तरह से कुछ लोग युवाओं का सहारा लेकर शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं, ये ठीक नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने जेएनयू में कांग्रेस सांसद प्रोफेसर के द्वारा यौन शोषण के मामले पर कांग्रेस के नहीं बोलने पर कांग्रेस को कठघरे में खड़ा किया.

Top Deals Inside

शांतिपूर्ण प्रदर्शन की इजाजत पर युवाओं के सहारे अशांति फैलाना ठीक नहीं-चिरागZoom

CJP प्रोटेस्ट पर चिराग पासवान का बयान

पटना. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन, बिहार की कानून-व्यवस्था और जेएनयू से जुड़े मामले को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन की इजाजत है, लेकिन युवाओं का सहारा लेकर शांति भंग करने की कोशिश करना ठीक नहीं है. पटना हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि कांग्रेस पिछले तीन दिनों से दिल्ली में प्रदर्शन कर रही है, लोगों को कितनी परेशानी हो रही है. बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर इस्तीफे की मांग पर उन्होंने कहा कि अगर इस्तीफा देना ही सभी समस्याओं का समाधान होता तो वह कब का इस्तीफा दे चुके होते.

CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले चिराग पासवान?

दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन पर चिराग पासवान ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन की इजाजत है, लेकिन कुछ लोग युवाओं का सहारा लेकर शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं, जो ठीक नहीं है. उन्होंने कांग्रेस के पिछले तीन दिनों से जारी प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि इससे आम लोगों को कितनी परेशानी हो रही है, इस पर भी ध्यान देना चाहिए.

बिहार में इस्तीफे की मांग पर दिया जवाब

बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों और इस्तीफे की मांग पर चिराग पासवान ने कहा कि इस्तीफा देना सभी समस्याओं का समाधान होता तो वह कब का इस्तीफा दे चुके होते. उन्होंने कहा कि उन पर और उनके नेता पर अक्सर यह आरोप लगाया जाता रहा है कि वे जिस पार्टी में रहते हैं, उसी का विरोध करते हैं. चिराग के मुताबिक, वे सत्ता में रहते हुए भी चौकीदार की तरह काम करते हैं और कई मौकों पर समस्याओं को उनके अंजाम तक पहुंचाया है. उन्होंने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर उनकी पार्टी लगातार आवाज उठाती रही है.

JNU मामले में कांग्रेस की चुप्पी पर सवाल

जेएनयू से जुड़े मामले में कांग्रेस सांसद और प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई के मुद्दे पर चिराग पासवान ने कांग्रेस की चुप्पी पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इस मामले में चुप रहना ठीक नहीं है. चिराग ने कहा कि कांग्रेस ने देश को पहली महिला प्रधानमंत्री दी है. ऐसे में नवरात्र के समय इस तरह के मामले सामने आना चिंताजनक है. उन्होंने इस मुद्दे पर कांग्रेस की चुप्पी को शर्म की बात बताया.



Source link