रणजी ट्रॉफी में केएल राहुल का फ्लॉप शो, 4 रन बनाकर हुए आउट, टीम इंडिया के स्टार का घरेलू क्रिकेट में बुरा हाल


होमखेलक्रिकेट

रणजी ट्रॉफी में KL राहुल का फ्लॉप शो, घरेलू क्रिकेट में बेहाल हुए भारतीय स्टार

Last Updated:

भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर बल्लेबाज केएल राहुल रणजी ट्रॉफी 2026-27 में कर्नाटक के लिए बुरी तरह से फ्लॉप हो गए. आंध्र प्रदेश के खिलाफ मुकाबले में राहुल सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए. न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज से पहले राहुल के लिए रणजी ट्रॉफी के मैच प्रैक्टिस की तरह है, लेकिन यहां वह लय में नहीं दिखे.

Top Deals Inside

रणजी ट्रॉफी में KL राहुल का फ्लॉप शो, घरेलू क्रिकेट में बेहाल हुए भारतीय स्टारZoom

रणजी ट्रॉफी में आउट होने के बाद केएल राहुल

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल का घरेलू क्रिकेट में बुरा हाल हो गया. राहुल रणजी ट्रॉफी 2026-27 के एलीट ग्रुप-बी में कर्नाटक के लिए मैदान पर उतरे थे. आंध्र के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए वह सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए. इस दौरान उन्होंने कुल 11 गेंदों का सामना किया. इस तरह ओपनिंग करते हुए केएल राहुल बुरी तरह फ्लॉप रहे.

सिर्फ राहुल ही नहीं, कर्नाटक के टॉप ऑर्डर के चारों बल्लेबाज सस्ते में निपट गए. राहुल के अलावा मयंक अग्रवाल सिर्फ 5 रन बनाकर चलते बने. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए अवनीश केवी तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए, जबकि करुण नायर भी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके. करुण नायर 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे. कर्नाटक के शुरुआती तीन विकेट सिर्फ 9 रन पर गिर गए थे. बैक टू बैक विकेट के कारण कर्नाटक की टीम में अफरा तफरी का माहौल हो गया.

पारी में कर्नाटक की खराब शुरुआत

आंध्र के खिलाफ मुकाबले में कर्नाटक के कप्तान स्मरण रविचंद्रन ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. हालांकि, उनका यह फैसला टीम के खिलाफ चला गया. टीम ने सिर्फ 22 रन के स्कोर पर अपने 4 बड़े विकेट गंवा दिए. ऐसे में खुद कप्तान रविचंद्रन को ही मोर्चा संभालना पड़ा. शुरुआती 4 विकेट गिरने के बाद स्मरण रविचंद्रन को कृष्णन श्रीजीत का अच्छा साथ मिला और दोनों ने मिलकर स्कोर को 100 रन के पार पहुंचाया.

केएल राहुल के लिए बहुत अहम हैं रणजी ट्रॉफी के मुकाबले

सीनियर बल्लेबाज केएल राहुल के लिए रणजी ट्रॉफी के मैच बहुत ही अहम हैं. न्यूजीलैंड दौरे से पहले राहुल के लिए यह एक अच्छी तैयारी है. राहुल न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के सबसे अहम सदस्य होंगे. ऐसे में उनकी कोशिश होगी कि रणजी ट्रॉफी के आगामी मुकाबलों में यदि वह खेलते हैं, तो बड़ा स्कोर बनाएं ताकि उनका आत्मविश्वास मजबूत हो सके.



Source link