‘सबूत दिखाओ’, रेखा संग लिव इन की अफवाहों पर आगबबूला हो उठे थे अमिताभ बच्चन, बताया था क्यों नहीं करते रिएक्ट

‘सबूत दिखाओ’, रेखा संग लिव इन की अफवाहों पर आगबबूला हो उठे थे अमिताभ बच्चन, बताया था क्यों नहीं करते रिएक्ट


Last Updated:

हिंदी सिनेमा के शहंशाह अमिताभ बच्चन आज अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर देश और दुनिया में मौजूद बिग बी के फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. अमिताभ बच्चन की पर्सनल लाइफ को लेकर कई तरह की अटकलें लगती रहीं हैं. सोशल मीडिया पर बिग बी को लेकर कई तरह के दावे भी होते रहे हैं, लेकिन सुपरस्टार ने कभी भी अपनी पर्सनल लाइफ के इर्द-गिर्द होने वाली चर्चाओं पर रिएक्ट नहीं किया.

Top Deals Inside

नई दिल्ली. अमिताभ बच्चन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा खामोश रहे हैं. उन्होंने अपने इर्द-गिर्द और सोशल मीडिया पर होने वाली चर्चाओं पर कभी रिएक्ट नहीं किया. अमिताभ बच्चन का नाम को-स्टार रेखा के साथ जुड़ते आया है. दोनों के रिश्ते को लेकर मीडिया में काफी कुछ कहा और लिखा गया है, लेकिन बिग बी ने कभी खुलेआम इन अफवाहों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया.

सदी के महानायक ने भावना सैम्य से बातचीत के दौरान अपनी चुप्पी की वजह बताई थी. भावना सैम्य ने साल 1999 में अमिताभ बच्चन की बायोग्राफी ‘अमिताभ बच्चन द लीजेंड’ लिखी थी. इस किताब के सिलसिले में उन्होंने अमिताभ बच्चन से रेखा संग उनके लिंकअप पर सवाल किए थे.

लेखिका ने बिग बी से पूछा था कि क्या उन्हें रेखा संग अपने लिंकअप से कोई फर्क नहीं पड़ता है. उनके अफेयर्स की खबरें आए दिन छाई रहती हैं, ऐसे में वो इन चर्चाओं पर कभी कोई रिएक्शन क्यों नहीं देते हैं. शहंशाह ने इन बातों पर रिएक्ट करते हुए कहा था कि अगर कोई उनके सामने सबूत पेश करता है तो वो जरूरी सफाई देंगे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अमिताभ बच्चन ने लेखिका से कहा था कि लोग यूं ही बातें करते रहते हैं. अगर कोई पुख्ता सबूत के साथ उनके सामने आता है और ये साबित कर देता है कि उन्होंने किसी के साथ कुछ गलत किया है तो वो अपनी सफाई पेश करेंगे. बिग बी का कहना था कि उनके सफाई देने या किसी भी तरह का कोई रिएक्शन देने से सिर्फ लोगों के बीच बातें बढ़ेंगी.

ईटाइम्स में प्रकाशित खबर के अनुसार अमिताभ बच्चन ने अपनी बायोग्राफी के दौरान कहा था कि जिस महिला के साथ उनका नाम जोड़ा जाता है, अगर किसी ने उन्हें उनके साथ देखा है तो वो सबूत पेश करें. जब कोई पुख्ता सबूत के साथ आरोप लगाएगा तो वो अपना पक्ष रखेंगे वरना इन फिजूल की बातों वो वक्त जाया नहीं करना चाहते हैं.

अमिताभ बच्चन ने इसी इंटरव्यू में रेखा संग लिव इन की अफवाहों पर भी अपना रिएक्शन दिया था. बिग बी का कहना था कि एक नामी मैगजीन में दावा किया गया कि वो सुपरस्टार अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड रेखा संग अपने दूसरे घर में शिफ्ट हो गए हैं. बॉलीवुड के शहंशाह का कहना था कि जब नामी मैगजीन में ऐसी बातें लिखी जातीं है तो रीडर्स के बीच भ्रम फैल जाता है.

अमिताभ बच्चन ने पत्नी जया बच्चन के साथ सिमी ग्रेवाल के शो पर शिरकत की थी. सिमी ग्रेवाल ने भी बिग बी से उनके लिंकअप की खबरों पर सवाल किए थे. इसका जवाब देते हुए अमिताभ बच्चन ने साफ कर दिया था कि उनके और रेखा के बीच सिर्फ प्रोफेशनल रिश्ता था और कुछ भी नहीं.

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने फिल्म ‘गुड्डी’, ‘जंजीर’ और ‘अभिमान’ में साथ काम किया था. इन फिल्मों में साथ काम करने के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और वो शादी के बंधन में बंध गए थे. शादी के अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने कई अन्य फिल्मों में साथ काम किया था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link