Last Updated:
Jodhpur Indore Train Route Change: उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर-चंदेरिया रेलखंड पर पैच दोहरीकरण कार्य के कारण जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस का संचालन सितंबर और अक्टूबर में प्रभावित रहेगा. सितंबर में ट्रेन बदले मार्ग से चलेगी, जबकि अक्टूबर में कुल 11 ट्रिप रद्द रहेंगी.
जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर-चंदेरिया रेलखंड पर पैच दोहरीकरण के कार्य के चलते जोधपुर-इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन सितंबर और अक्टूबर में प्रभावित रहेगा। सितंबर में ट्रेन निर्धारित मार्ग के बजाय अजमेर-जयपुर-सवाई माधोपुर होकर संचालित होगी,जबकि अक्टूबर में दोनों दिशाओं की कुल 11 ट्रिप रद्द रहेंगी.
अजमेर मंडल के अजमेर-चंदेरिया रेलखंड पर झारवासा,बांदनवाड़ा और सिंगावल स्टेशनों के बीच पैच दोहरीकरण के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग,नॉन इंटरलॉकिंग और पोस्ट-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किए जाएंगे.
रेलवे ने यात्रियों से अपील की
सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 14801 जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस 16 सितंबर से 3 अक्टूबर तक 18 ट्रिप निर्धारित मार्ग मारवाड़ जंक्शन-चित्तौड़-रतलाम के बजाय मारवाड़ जंक्शन-अजमेर-जयपुर-सवाई माधोपुर-रतलाम होकर संचालित होगी. इस अवधि में ट्रेन मार्ग के किशनगढ़, जयपुर, दुर्गापुरा, वनस्थली निवाई, सवाई माधोपुर, कोटा व नागदा स्टेशनों पर ठहराव करेगी. उन्होंने बताया कि उपरोक्त कार्य के कारण ही ट्रेन संख्या 14801 जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस की 4 से 8 अक्टूबर तक पांच ट्रिप तथा ट्रेन संख्या 14802 इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस की 4 से 9 अक्टूबर तक छह ट्रिप रद्द रहेंगी. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के संचालन की स्थिति की लेकर ही जानकारीअपनी यात्रा की योजना बनाए.
यात्रियों को होगी परेशानी, बदले मार्ग से चलेगी ट्रेन
मार्ग परिवर्तन के दौरान यात्रियों को अपने निर्धारित स्टेशन के बजाय वैकल्पिक मार्ग से यात्रा करनी होगी. रेलवे की ओर से बदले गए मार्ग पर अतिरिक्त ठहराव भी दिए गए हैं, जिससे यात्रियों को कुछ स्टेशनों पर सुविधा मिलेगी. हालांकि, मार्ग बदलने के कारण यात्रा के समय में भी बदलाव की संभावना रहेगी.
यात्रा से पहले रेलवे की अपडेट जरूर देखें
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन के रूट, संचालन और ठहराव से संबंधित ताजा जानकारी जरूर प्राप्त कर लें. रद्द ट्रिप के दौरान टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को भी अपनी यात्रा की तारीख और ट्रेन की स्थिति की पुष्टि करने के बाद ही आगे की योजना बनाने की सलाह दी गई है.