Last Updated:
How To Start Dairy Business : जालोर में मुर्रा भैंस डेयरी कारोबार के लिए लोकप्रिय है. यह रोजाना 12-15 लीटर दूध देती है. इसकी कीमत 50 हजार से 3 लाख रुपये तक हो सकती है. अच्छी नस्ल और ज्यादा दूध देने वाली भैंस की कीमत इससे अधिक भी हो सकती है. दूध देने के मामले में भेंस सबसे अच्छी और बेहतरीन होती है.
जालोर. गांवों में डेयरी बिजनेस शुरू करने के लिए हमेशा बड़े निवेश की जरूरत नहीं होती. पशुपालन के जरिए भी लोग अपनी कमाई का जरिया बना सकते हैं. जालोर में मुर्रा नस्ल की भैंस डेयरी कारोबार के लिए किसानों और पशुपालकों के बीच पसंद की जा रही है. इसकी अच्छी दूध देने की क्षमता के कारण इसे डेयरी के लिए उपयोगी माना जाता है. अगर एक अच्छा और सक्सेसफुल डेयरी बिज़नेस करना चाहते हैं तो मुर्रा भैंस नस्ल सबसे फायदेमंद सौदा है.
मुर्रा भैंस की कीमत उसकी नस्ल, उम्र, दूध देने की क्षमता और स्वास्थ्य के आधार पर अलग-अलग हो सकती है. सामान्य तौर पर इसकी कीमत करीब 50 हजार रुपए से शुरू होकर 3 लाख रुपए तक बताई जाती है. अच्छी नस्ल और ज्यादा दूध देने वाली भैंस की कीमत इससे अधिक भी हो सकती है. दूध देने के मामले में भेंस सबसे अच्छी और बेहतरीन होती है.
अच्छी मुर्रा भैंस रोजाना करीब 12 से 15 लीटर तक दूध दे सकती है. हालांकि दूध की मात्रा भैंस की सेहत, खान-पान, देखभाल और मौसम जैसे कई कारकों पर निर्भर करती है. इसलिए भैंस खरीदते समय केवल उसकी कीमत नहीं, बल्कि उसकी दूध देने की क्षमता और स्वास्थ्य की भी जांच करना जरूरी है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
डेयरी बिजनेस में कमाई का मुख्य आधार दूध की बिक्री होती है. अगर पशुपालक भैंस को संतुलित आहार, साफ पानी और बेहतर देखभाल देता है तो दूध उत्पादन बनाए रखने में मदद मिल सकती है. स्थानीय बाजार, दूध समितियों या घर-घर दूध की बिक्री के जरिए भी दूध बेचने का रास्ता बनाया जा सकता है.
मुर्रा भैंस खरीदकर डेयरी शुरू करने से पहले पशुपालक को अपने बजट और उपलब्ध संसाधनों का हिसाब लगाना चाहिए. पशु खरीदने के साथ चारे, रहने की जगह, पानी, इलाज और रोजाना देखभाल का खर्च भी जुड़ा होता है. सही पशु का चयन और नियमित देखभाल से डेयरी कारोबार को लंबे समय तक चलाने का आधार तैयार किया जा सकता है.