Sangam Vihar Dog Attack। CCTV footage Sangam Vihar dog attack। छलांग मारकर चेहरे पर वार, फिर नोंचा… संगम विहार में मासूम पर कुत्ते का तांडव

Sangam Vihar Dog Attack। CCTV footage Sangam Vihar dog attack। छलांग मारकर चेहरे पर वार, फिर नोंचा… संगम विहार में मासूम पर कुत्ते का तांडव


होमताजा खबरDelhi

छलांग मारकर चेहरे पर वार, फिर नोंचा… संगम विहार में मासूम पर कुत्ते का तांडव

Last Updated:

Delhi Sangam Vihar Dog Attack: राजधानी दिल्ली के संगम विहार इलाके में घर के बाहर खेल रहे 18 महीने के मासूम पर एक आवारा कुत्ते ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया. सीसीटीवी में कैद इस खौफनाक फुटेज में कुत्ता बच्चे को गिराकर नोचता नजर आ रहा है. चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने किसी तरह कुत्ते को भगाकर मासूम की जान बचाई. गंभीर रूप से घायल बच्चे को आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जिससे इलाके में भारी आक्रोश है.

Zoom

संगम विहार में ये घटना हुई.

दिल्ली के संगम विहार इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक इस हद तक बढ़ चुका है कि अब घर के बाहर खेलने वाले छोटे बच्चे भी सुरक्षित नहीं हैं. यहां एक 18 महीने के मासूम बच्चे पर आवारा कुत्ते ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया. इस वीभत्स घटना का पूरा लाइव वीडियो पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप सकती है. इस दर्दनाक हादसे के बाद से इलाके के लोगों में भारी गुस्सा और दहशत का माहौल है.

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ खौफनाक मंजर

सामने आए सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि तंग गली में एक छोटा बच्चा घर के बाहर खेल रहा था. इसी दौरान एक आवारा कुत्ता अचानक बिना किसी उकसावे के सीधे बच्चे पर झपट पड़ा.
• फुटेज के शुरुआती दृश्यों में गली के माहौल के बीच एक तरफ बाइक सवार नजर आ रहा है और थोड़ी ही दूरी पर बच्चा तथा कुत्ता आमने-सामने दिख रहे हैं, जिससे आने वाले खतरे की आहट मिल जाती है.
• अगले ही पल कुत्ते ने आक्रामक रूप दिखाते हुए मासूम को जमीन पर गिरा दिया और उस पर टूट पड़ा. कुत्ता लगातार बच्चे को जबड़े से दबोचने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है, जो दिल दहला देने वाला है.

कैसे बची मासूम की जान?
बच्चे की चीख-पुकार और रोने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग तुरंत अपनी जान की परवाह किए बिना मौके की तरफ दौड़े. लोगों को अपनी ओर आते देख और डंडे-पत्थर लेकर खदेड़ने पर कुत्ता वहां से भागा. गनीमत यह रही कि समय रहते स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए, वरना स्थिति और भी ज्यादा भयानक हो सकती थी. इस बेरहम हमले में मासूम के चेहरे और शरीर पर गंभीर जख्म आए हैं, जिसके बाद उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. हालत गंभीर होने के कारण बच्चे को आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है.



Source link