दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर खाने के शौकीनों के लिए जन्नत हैं ये रेस्टोरेंट, स्वाद ऐसा कि बार-बार आने का करेगा मन

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर खाने के शौकीनों के लिए जन्नत हैं ये रेस्टोरेंट, स्वाद ऐसा कि बार-बार आने का करेगा मन


होमताजा खबरDelhi

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर खाने के शौकीनों के लिए जन्नत हैं ये रेस्टोरेंट

Last Updated:

Delhi Gurgaon Border Luxury Restaurants: दिल्ली-गुड़गांव बॉर्डर पर स्थित द लीला और पुलमैन न्यू एयरोसिटी जैसे लग्जरी होटल और रेस्टोरेंट में दो से तीन हजार रुपये के बजट में परिवार के साथ बेहतरीन डिनर या लंच का आनंद लिया जा सकता है.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

नई दिल्ली: अगर आपका बजट अच्छा है और आप अपने परिवार के साथ दिल्ली के किसी बेहद लग्जरी रेस्टोरेंट या होटल में खाना खाने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको बताएंगे. दिल्ली और गुड़गांव के बॉर्डर पर मौजूद दो ऐसे बड़े रेस्टोरेंट और होटल जहां पर आपको बेहद लाजवाब स्वाद वाला खाना मिलेगा. यहां पर खाने की वैरायटी आपको इतनी मिलेगी, जितनी आपको किसी भी रेस्टोरेंट या होटल के अंदर नहीं मिलेगी.

अब आप सोच रहे होंगे कि फाइव स्टार होटल या रेस्टोरेंट है तो खाना यहां का महंगा होगा, लेकिन ऐसा नहीं है. यहां पर केक पेस्ट्री से लेकर बेकरी का कोई भी सामान हो या फिर खाना ऑर्डर करना चाहें तो भी यहां पर आप मात्र 2000 से लेकर 3000 रुपए के अंदर पूरे परिवार के साथ डिनर या लंच कर सकते हैं. यहां पर आकर आपके परिवार को शाही मेहमान नवाजी मिलेगी और परिवार भी आपका खुश हो जाएगा.

गुलाबों से सजी लॉबी और फाउंटेन के बीच है कैफे

अगर आप अपने परिवार के साथ लग्जरी होटल या रेस्टोरेंट में खाना खाने का प्लान बना रहे हैं, तो इसमें सबसे पहला नंबर दिल्ली गुड़गांव की सीमा पर स्थित द लीला का है. जो कि एंबिएंस मॉल के एकदम बगल में बना हुआ है. यह शानदार रेस्टोरेंट है. यहां पर मीटिंग रूम भी है और कॉन्फ्रेंस हॉल भी है. दिल्ली और गुड़गांव के बॉर्डर पर यह मौजूद है. इसका दरवाजा पूरा कांच का बना हुआ है. यानी एंट्री गेट पूरा खूबसूरत कांच का बना हुआ है. वहीं, बेसमेंट में पार्किंग है.

इसके साथ ही बगल में ही एंबिएंस मॉल है और इसकी लॉबी बेहद शानदार है. यहां पर फाउंटेन लगे हुए हैं. रंग बिरंगी लाइट्स लगी हुई है. आर्टिफिशियल गुलाबों से इस पूरी लॉबी को सजाया गया है. लॉबी के अंदर ही दो रेस्टोरेंट है. एक बेकरी , जबकि दूसरा फूड रेस्टोरेंट है. जहां पर तमाम वैरायटी के फूड मिलते हैं. यहां पर आप बैठकर आराम से अपने परिवार के साथ इस होटल की खूबसूरती भी निहार सकते हैं और रेस्टोरेंट में खाना भी खा सकते हैं. यहां सेल्फी प्वाइंट की कमी नहीं है. फोटो खींचने पर कोई रोकटोक नहीं है.

पुलमैन न्यू एयरोसिटी

दिल्ली और गुड़गांव के बॉर्डर पर एक और खूबसूरत होटल और रेस्टोरेंट मौजूद है. यह भी यह होटल भी पूरे कांच से जगमगाता हुआ बनाया गया है. यह बेहद ही खूबसूरत है. इसका बेसमेंट भी बहुत कमाल का है. जहां पर कॉन्फ्रेंस होती है और मीटिंग रूम बने हुए हैं. जबकि ऊपर लॉबी में क्लब है. बार रेस्टोरेंट और कैफे है.

वहीं, छोटे गेस्ट रूम बनाए गए हैं. यहां पर मेहमानों के बैठने के लिए बेहद लग्जरी और आरामदायक सोफे भी रखे गए हैं. इसके अलावा यह पहला ऐसा लग्जरी होटल है. जहां पर लॉबी में ही तमाम रेस्टोरेंट के साथ ही मोबाइल चार्जिंग पॉइंट भी दिए गए हैं. आप अपने परिवार के साथ यहां पर भी खाना खाने के लिए जा सकते हैं. यह जगह अभी बेस्ट है और आपके बजट के अंदर ही है.



Source link