2 साल की उम्र में स्टेज पर पहुंचा सिद्धू मूसेवाला का भाई, गुनगुनाया गाना, लाखों की भीड़ को आई सिंगर की याद


Last Updated:

sidhu moose wala brother: कनाडा के टोरंटो में सिद्धू मूसेवाला के पहले 3D होलोग्राम वर्ल्ड टूर ‘साइंड टू गॉड’ का आयोजन हुआ. इस दौरान दिवंगत सिंगर के पेरेंट्स और उनका छोटा भाई स्टेज पर मौजूद रहे. सिद्धू मूसेवाला के ढाई साल के भाई शुभदीप ने मंच पर गाना गुनगुना फैंस को भावुक कर दिया. इस इवेंट्स के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

Top Deals Inside

सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई ने गुनगुनाया गाना, लाखों फैंस हुए मुरीदZoom

सिद्धू मूसेवाला की 4 साल पहले हत्या हुई थी. (फोटो साभार फाइल फोटो/ इंस्टाग्राम- manvigangwanii)

नई दिल्ली.  पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की शान सिद्धू मूसेवाला की साल 2022 में हत्या हुई थी. सिंगर की हत्या के 2 साल बाद उनके पेरेंट्स ने आईवीएफ के जरिए उनके भाई शुभदीप मूसेवाला का स्वागत किया. छोटा मूसेवाला यानी शुभदीप जब पहली बार मीडिया के सामने आया तभी से वो लोगों का दिल जीत रहा है. अपनी प्यारी मुस्कान और मासूमियत से ये बच्चा हर किसी के दिल में जगह बना लेता है. ढाई साल की उम्र में सिद्धू मूसेवाला का भाई शुभदीप मूसेवाला स्टेज पर पहुंचा और उसने ऑडिटोरियम में मौजूद हर किसी को अपनी मासूमियत से भावुक कर दिया.

दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पहले 3D होलोग्राम वर्ल्ड टूर ‘साइंड टू गॉड’ (Signed to God) का आगाज 8 और 9 अक्टूबर 2026 को कनाडा के टोरंटो शहर में हुआ. इस शो के दौरान दिवंगत सिंगर के पेरेंट्स और उनका छोटा भाई मंच पर मौजूद रहे. सिद्धू मूसेवाला की मौत के करीबन 4 साल बाद भी फैंस के बीच उनकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है. आज भी उनके फैंस उनसे उतना ही प्यार करते हैं. कनाडा के टोरंटो शहर में हुए इस शो में लाखों की भीड़ जुटी.

सिद्धू मूसेवाला के भाई ने फैंस को किया इमोशनल

स्टेज पर सिद्धू मूसेवाला का छोटे भाई शुभदीप मूसेवाला मौजूद था. ढाई साल की उम्र में शुभदीप ने अपनी आवाज से लोगों को कायल बना लिया. नन्हे से शुभदीप ने हाथ में माइक पकड़, अपनी तोतली सी आवाज में गाना गुनगुनाया जिसे सुनते ऑडिटोरियम में मौजूद लाखों फैंस भावुक हो गए. इस छोटे से बच्चे को गाना गुनगुनाता देख लोगों ने छोटा मूसेवाला कहकर चिल्लाना शुरू कर दिया.

वायरल हो रहा वीडियो

View this post on Instagram





Source link