दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट का संग्राम, सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 10 पॉइंट में जानें अब तक क्या-क्या हुआ


होमताजा खबरदेश

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट का संग्राम, SC में सुनवाई आज, 10 पॉइंट में जानें सब

Last Updated:

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन को लेकर तनाव बढ़ गया है. शनिवार को पुलिस ने बड़े पैमाने पर लोगों को हिरासत में लिया और कई मेट्रो स्टेशनों पर पाबंदियां लगाई गईं. अब रविवार को सुप्रीम कोर्ट में विशेष सुनवाई होनी है. अदालत में 9 अक्टूबर के आदेश का कथित उल्लंघन करने और प्रदर्शनकारियों की हिरासत से जुड़े मामले उठाए जाएंगे. CJP ने पुलिस कार्रवाई के बावजूद सुबह 10 बजे जंतर-मंतर पर जुटने की अपील की है. जानिए शनिवार को क्या हुआ और आज की सुनवाई में किन मुद्दों पर सबकी नजर रहेगी.

Top Deals Inside

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट का संग्राम, SC में सुनवाई आज, 10 पॉइंट में जानें सबZoom

दिल्ली में CJP प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट में आज विशेष सुनवाई होगी, इधर आज फिर प्रदर्शन है. (फोटो PTI)

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन को लेकर घमासान तेज हो गया है. शनिवार को राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए. प्रदर्शन रोकने के लिए कई जगह लोगों को हिरासत में लिया गया. मेट्रो स्टेशनों पर पाबंदियां लगाई गईं और ट्रेनों की आवाजाही पर भी असर पड़ा. यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के विरोध में हो रहा है. प्रदर्शनकारियों की मांग है कि विवादित बताई जा रही वोटर लिस्ट संशोधन प्रक्रिया को वापस लिया जाए. अब इस पूरे मामले में सुप्रीम कोर्ट की आज होने वाली विशेष सुनवाई पर नजर है. अदालत में मेट्रो सेवाओं पर पाबंदियों और प्रदर्शनकारियों की हिरासत को लेकर याचिकाएं पहुंची हैं. ऐसे में इस खबर में जानिए शनिवार को आखिर क्या-क्या हुआ और आज की सुनवाई से क्या उम्मीद की जा रही है?



Source link