Last Updated:
Aaj Ka Meen Rashifal 11 October 2026: आर्थिक स्थिति के लिहाज से मीन राशि वालों का आज का दिन (11 अक्तूबर 2026) मिश्रित फल देने वाला रहेगा. अचानक कुछ खर्च बढ़ सकते हैं या आपका जो पैसा कहीं अटका है, उधार दिया हुआ है, नहीं मिल रहा है, तो उसे मिलने में अभी और समय लग सकता है.
सागर. शारदीय नवरात्रि की आज (11 अक्टूबर 2026, दिन रविवार) से शुरुआत हो गई है. आज माता रानी हाथी पर सवार होकर आ रही हैं और देवी के गजराज पर सवार होकर आने से सुख-समृद्धि और स्थिरता आती है. मीन राशि वालों के लिए रविवार का दिन उत्साह ऊर्जा और उमंग से भरा रहेगा. आज सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. माता रानी की कृपा से मीन राशि वालों के दिन बदलने वाले हैं. इनका भाग्य चमक उठेगा. सागर के ज्योतिषाचार्य पंडित दीपक पटेरिया लोकल 18 को बताते हैं कि सुबह के समय चंद्रमा 7वें भाव में रहेंगे, जिससे आपके आपसी संबंध और साझेदारी मजबूत होगी. हालांकि सुबह 10:04 बजे के बाद चंद्रमा के 8वें भाव तुला राशि में प्रवेश करने से आपको पैसों के लेनदेन और स्वास्थ्य में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी. मीन राशि वालों के लिए आज शुभ अंक तीन और पांच हैं. शुभ रंग नारंगी और गुलाबी हैं.
आज कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. पुराना अटका हुआ मामला या कोर्ट-कचहरी से जुड़ा कोई मामला गति पकड़ सकता है. फैसला आपके पक्ष में हो सकता है. कोई प्रभावशाली व्यक्ति आपके कार्य पर ध्यान देगा. व्यापार में नई योजनाएं बनाने के लिए दिन सबसे अच्छा है लेकिन निवेश करने से पहले उसपर मंथन जरूर करें.
आर्थिक स्थिति को लेकर बात करें, तो आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा. अचानक कुछ खर्च बढ़ सकते हैं या आपका जो पैसा कहीं अटका है, उधार दिया हुआ है, नहीं मिल पा रहा है, तो उसे पाने में अभी और समय लग सकता है. पैतृक संपत्ति और पार्टनरशिप में किए गए कार्यों में जल्दबाजी न करें.
आज परिजनों और जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे. शाम के समय घर का माहौल सकारात्मक और खुशनुमा रहेगा. अपनी बातों में पारदर्शिता बनाए रखें. संवाद शैली को विनम्र रखें ताकि कोई गलतफहमी न हो. वर्तमान में मीन राशि वालों पर दोष आरोपण हो सकते हैं, सावधान रहें. आप कुछ गलत नहीं करेंगे, फिर भी आरोप लग सकते हैं.
आज काम की अधिकता या अचानक से मिली जिम्मेदारी और भागदौड़ की वजह से शारीरिक थकान या मानसिक तनाव जैसी स्थिति बन सकती है. तनाव से बचने के लिए पर्याप्त नींद लें और आराम करें. खानपान का ध्यान रखें. बाहरी भोजन से बचना है. आज की दिनचर्या में अनुशासन बनाए रखें. आज कोशिश करें कि सादा और हल्का भोजन ही करें.
आज के दिन से नवरात्रि शुरू हो गई हैं. सुबह उठकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करें. उन्हें लाल गुड़हल के पुष्प अर्पित करें. आज आपको गाय की सेवा करनी है. सुबह गाय को रोटी खिलाएं. इससे मानसिक शांति और समृद्धि बढ़ेगी. किसी जरूरतमंद या गरीब व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार भोजन कराएं और वस्तुएं दान करें. इससे आपके कार्यों में आने वाली रुकावटें दूर होंगी.