250 की कुर्ती तो ₹300 का टॉप, जमुई में दिवाली-छठ पर आया लेटेस्ट कलेक्शन, डिजाइनर साड़ियां भी उपलब्ध

250 की कुर्ती तो ₹300 का टॉप, जमुई में दिवाली-छठ पर आया लेटेस्ट कलेक्शन, डिजाइनर साड़ियां भी उपलब्ध


Last Updated:

Cheap Kurti And Top Market Jamui: जमुई के खैरा बाजार में दिवाली और छठ को लेकर लेटेस्ट कलेक्शन आ गया है. यहां 250 रुपये में कुर्ती और 300 रुपये में टॉप मिल रहे हैं. इसके अलावा बजट में डिजाइनर साड़ियां भी उपलब्ध हैं, जिनकी खरीदारी सीधे फैक्ट्री रेट पर की जा सकती है.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

Cheap Kurti And Top Market Jamui: फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है. इस सीजन में महिलाएं एक से बढ़कर एक कपड़ों की खरीददारी करती हैं. आमतौर पर लोग फेस्टिव सीजन में पारंपरिक कपड़े पहनना पसंद करते हैं. लेकिन बड़े पैमाने पर लड़कियां मॉडर्न कपड़े भी पहनती हैं. जिनसे उनकी खूबसूरती में चार चांद लग जाता है. अगर आप इस फेस्टिवल सीजन जमुई में है. ट्रेडिशनल या मॉडर्न कपड़ों की खरीदारी करना चाहते हैं. साथ ही अगर आप चाहते हैं कि आपका पूरा फैशन आपके बजट में रहे, तो आप जमुई के खैरा में आकर इसके खरीदारी कर सकते हैं. यहां एक से बढ़कर एक कई सारी दुकाने हैं. जहां आप बजट फ्रेंडली फैशनेबल कपड़े खरीद सकते हैं. खैरा बाजार स्थित हाई स्कूल मैदान के पास स्थित सौरभ कुमार मिश्रा की दुकान में भी महिलाओं के लिए कई तरह की वैरायटी के कपड़े उपलब्ध हैं.

200 रुपये में मिल जाती है अच्छी कुर्ती
सौरव कुमार मिश्रा बताते हैं कि उनकी दुकान में कई तरह की वैरायटी उपलब्ध है. जिसमें पारंपरिक कुर्ती से लेकर मॉडर्न कुर्ती उपलब्ध है. तो जींस, बैगी जींस, टॉप, साड़ी सलवार जैसी वैरायटी के कपड़े उपलब्ध है. उन्होंने बताया कि अगर हमारे यहां कोई मॉडर्न कुर्ती खरीदना चाहता है, तो ढाई सौ रुपए की रेंज से कुर्ती की शुरुआत हो जाती है. जिसमें कॉटन की कुर्ती शामिल है. इसके अलावा जैसे-जैसे आप अपना बजट थोड़ा बढ़ाते जाएंगे, आपको और बेहतरीन कपड़े मिलते जाएंगे. उन्होंने बताया कि अभी के समय में लड़कियां मॉडर्न कपड़े पहनना पसंद करती हैं, लेकिन उन कपड़ों में पारंपरिक टच का भी अलग ही लुक होता है. उनके पास ऐसे बहुत सारे कपड़े हैं जो पहनने में काफी माडर्न है, और दिखने में भी मॉडर्न है. लेकिन उनका लुक पारंपरिक जैसा है. ऐसे में यह कोंबो महिलाओं को खूब पसंद आरहा है.

डिजाइनर साड़ियां भी कम कीमतों में है उपलब्ध
सौरभ बताते हैं कि उनके यहां डिजाइनर साड़ियां भी मौजूद है. उनकी कीमतें भी काफी कम है. अगर आप बाजार में कोई साड़ी 15 हजार में खरीदते हैं तो वह साड़ी उनके यहां 6 से 7 हजार रुपए में मिल जाएगी. इसके साथ ही अगर आप कोई लो रेंज या मीडियम रेंज साड़ी खरीदना चाहते हैं, तो वह भी आपको बाजार से कम कीमतों में मिल जाएगा. उन्होंने बताया कि बाकी दुकानदार अलग-अलग जगह से जाकर कपड़े खरीदने हैं. जबकि वह सीधे कपड़ा फैक्ट्री से ही कपड़ा मांगते हैं. सूरत से उनके यहां दुकान में कपड़ा लाया जाता है. जिस कारण उनके पास बहुत लंबा मार्जिन होता है. वह ग्राहकों के लिए छोड़ देते हैं. जिससे लोगों को काफी कम कीमतों पर अच्छे कपड़े मिल जाते हैं. अगर आप इस तरह कुछ अच्छा ट्राई करना चाहते हैं. अपने बजट में अपने फैशन और ट्रेंड को फॉलो करना चाहते हैं, तो आप सौरभ के यहां से कपड़े खरीद सकते हैं.



Source link