जंतर-मंतर पर आंदोलन के बीच ऋचा चड्ढा की अनूठी सलाह, चेहरा छुपाने का बताया तरीका- ‘गलत साबित करो’


Last Updated:

कॉकरोच जनता पार्टी ने चुनाव आयुक्त और ‘एसआईआर’ के खिलाफ दिल्ली में आंदोलन की शुरुआत की. वे मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. वे एसआईआर में कथित गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं. पुलिस ने आंदोलन में शामिल 200 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया. पुलिस पहले ही अभिजीत दीपके, ध्रुव राठी को गिरफ्तार कर चुकी है. इस बीच, एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को आंदोलन में शामिल होने की अपील की. उन्होंने लोगों को अपना चेहरा चिपाने का तरीका भी बताया.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

जंतर-मंतर पर आंदोलन के बीच ऋचा की अनूठी सलाह, चेहरा छुपाने का बताया तरीकाZoom

ऋिचा चड्ढा सहित कई सितारे सीजेपी आंदोलन का सपोर्ट कर रहे हैं. (फोटो साभार: Instagram@therichachadha)

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन में शामिल हो रहे लोगों को पुलिस हिरासत में ले रही है. लोग चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग के चलते जंतर-मंतर पर डंटे हुए हैं. सोशल मीडिया पर गिरफ्तारी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. आंदोलन को फिल्मी सितारों का भी सपोर्ट मिल रहा है. आंदोलन के बीच एक्टर इमरान खान के हिरासत में लिए जाने की खबर आई है. यूट्यूबर ध्रुव राठी और सीजेपी की रत्ना सिंह भी गिरफ्तार हुई हैं. दिल्ली एयरपोर्ट पर अभिजीत दीपके और प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका भी हिरासत में लिए गए. अब एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करके लोगों को बताया कि वे आंदोलन के बीच किस तरह अपना चेहरा छिपा सकते हैं.

ऋचा चड्ढा ने लोगों को आंदोलन का हिस्सा बनने की अपील की. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘बॉर्डर और ट्रांसपोर्ट वगैरह पर इतनी पाबंदियां हैं, जिसका मतलब है कि बाहरी लोग शहर के बीच वाले हिस्से में नहीं आ सकते. लेकिन जो लोग शहर में रहते हैं, उन्हें बड़ी संख्या में जाना चाहिए. साथ में पानी रखें. अपने पास मास्क, टोपी, चश्मा पहनें और पैदल चलें. उन्हें लगता है कि आप आंदोलन में नहीं आएंगे, उन्हें गलत साबित करें. मेकअप ट्यूटोरियल देखना न भूलें .’ एक्ट्रेस ने मेकअप ट्यूटोरियल का वीडियो भी भेजा है.

(फोटो साभार: Instagram@therichachadha)

मेकअप ट्यूटोरियल का शेयर किया वीडियो
ऋचा द्वारा शेयर किए गए मेकअप ट्यूटोरियल में एक महिला अपने चेहरे पर कुछ बना रही थी ताकि उसका चेहरा अलग दिखे. दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान न केवल आम लोग, बल्कि मशहूर हस्तियों को भी हिरासत में लिया गया है. मुंबई में भी लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है. ऐसे ही एक एक्टर इमरान खान हैं. अभिनेता को उनकी गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन और अभिनेत्री जैन खान के साथ मुंबई में हिरासत में लिया गया है. एक्टर ने इंस्टाग्राम पर पुलिस वैन के अंदर से एक तस्वीर शेयर की और लिखा, ‘लगता है मैं ड्राइव पर जा रहा हूं.’ लेखा ने भी एक स्टोरी शेयर की और लिखा, ‘रोमांस हो तो ऐसा.’

आंदोलन रोकने के लिए 40 हजार से ज्यादा जवान तैनात
कॉकरोच जनता पार्टी के दिल्ली आंदोलन में दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के 40,000 से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया है और बैरिकेड्स और स्पाइक स्ट्रिप्स लगाए गए हैं. अभिजीत दीपके की लीडरशिप में सीजेपी का प्रोटेस्ट, वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविजन’ (SIR) में कथित गड़बड़ियों को लेकर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है. आंदोलन में शामिल हुए 200 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है.



Source link