Last Updated:
Why Tamannaah Bhatia Out Of Jailer 2: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 से तमन्ना भाटिया क्यों गायब हैं, इसका खुलासा खुद रजनीकांत ने कर दिया है. जानिए डायरेक्टर ने रजनीकांत की सिफारिश को क्यों ठुकरा दिया और फिल्म में इस बार क्या खास होने वाला है.
जेलर 2 से क्यों कटा तमन्ना भाटिया का पत्ता
नई दिल्ली: सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म जेलर 2 को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और यह 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. जेलर का पहला पार्ट ब्लॉकबस्टर रहा था, इसलिए पार्ट 2 से भी लोगों को बहुत उम्मीदें हैं. मेकर्स ने पुराने एक्टर्स को तो रीपीट किया है, लेकिन पार्ट 1 में अपने डांस नंबर से तहलका मचाने वाली तमन्ना भाटिया इस बार नजर नहीं आएंगी.
फैंस के मन में यह सवाल था कि तमन्ना इस बार फिल्म में क्यों नहीं हैं, अब खुद रजनीकांत ने इसकी असली वजह बता दी है.
तमन्ना भाटिया को क्यों नहीं मिला रोल
फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने जेलर 2 सुपर शो रखा, जो सन एनएक्सटी पर स्ट्रीम हो रहा है. इस शो के दौरान रजनीकांत ने दिल खोलकर बात की. उन्होंने बताया कि वह फिल्म में तमन्ना भाटिया को बहुत मिस करेंगे. रजनीकांत ने कहा कि उन्होंने डायरेक्टर नेल्सन दिलिपकुमार से गुजारिश की थी कि पार्ट 2 में भी तमन्ना का एक डांस नंबर रखा जाए. लेकिन डायरेक्टर ने साफ मना कर दिया. नेल्सन ने मजाक में कहा कि सर सिर्फ इसलिए कि आपको वह पसंद हैं, मैं उन्हें फिल्म में नहीं रख सकता. इस पर रजनीकांत ने हंसते हुए जवाब दिया कि मैंने ऐसा कब कहा कि मुझे वह पसंद हैं.
View this post on Instagram