55 लाख की Superbike… 60 लाख कैश, थाईलैंड की युवती ने कानपुर के युवक पर खूब उड़ाए पैसे, जीता था ऐश की जिंदगी


Last Updated:

Thailand Girl News: कानपुर शहर इन दिनों चर्चाओं में है. चर्चा के पीछे की वजह थाईलैंड की एक युवती है. जिसने कानपुर के एक युवक पर शादी और धर्मपरिवर्तन का दवाब बनाने का आरोप लगाया है. युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि उसने युवक को 55 लाख की सुपरबाइक दी हैं और 60 लाख कैश भी दिया है.

Top Deals Inside

थाईलैंड की युवती ने कानपुर के युवक पर खूब उड़ाए पैसे, जीता था ऐश की जिंदगीZoom

थाईलैंड की युवती का आरोप सुपरवाइक के लिए दिए थे लाखो रुपए

कानपुर: थाईलैंड की महिला अपसॉर्न और कानपुर के टेनरी कारोबारी मोहम्मद इरफान से जुड़ा कथित धोखाधड़ी का मामला लगातार सुर्खियों में है. इस मामले में करीब 60 लाख रुपये के कारोबारी लेनदेन और जन्मदिन पर 55 लाख रुपये की दो महंगी स्पोर्ट्स बाइक खरीदने के दावे सामने आए हैं. दोनों रकम को मिलाकर कुल राशि करीब 1.15 करोड़ रुपये होती है. पुलिस अब इस पूरे मामले के वित्तीय लेनदेन समेत तमाम पहलुओं की जांच कर रही है.

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, थाईलैंड की रहने वाली अपसॉर्न की मुलाकात मोहम्मद इरफान से सोशल मीडिया के जरिए हुई थी. महिला का दावा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और 22 अप्रैल 2024 को थाईलैंड में स्थानीय परंपराओं के अनुसार शादी हुई. महिला का आरोप है कि इरफान ने अपनी पहली शादी और तीन बच्चों की जानकारी उससे छिपाई.

कारोबार के नाम पर 60 लाख रुपये लेने का आरोप
महिला के मुताबिक, शादी के कुछ समय बाद इरफान ने कारोबार बढ़ाने के नाम पर उससे कई बार पैसे लिए. आरोप है कि उसने अलग-अलग किस्तों में करीब 60 लाख रुपये दिए. महिला का यह भी दावा है कि रकम वापस मांगने पर उसे टालमटोल का सामना करना पड़ा. इन लेनदेन की वास्तविक स्थिति जानने के लिए पुलिस दस्तावेजों और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है.

जन्मदिन पर 55 लाख की दो स्पोर्ट्स बाइक देने का दावा
मामले में दूसरा बड़ा पहलू दो महंगी स्पोर्ट्स बाइक हैं. महिला का आरोप है कि उसने इरफान के जन्मदिन पर करीब 21 लाख रुपये की निंजा और 34 लाख रुपये की BMW-1000 बाइक खरीदने के लिए रकम दी थी. इरफान सोशल मीडिया पर महंगी बाइकों के वीडियो भी पोस्ट करता था. रिपोर्टों के अनुसार, इरफान ने दावा किया कि बाइकें उसने अपने पैसों से खरीदी थीं और बाद में बेच दी थीं. ऐसे में बाइक के वास्तविक खरीदार, भुगतान के स्रोत, रजिस्ट्रेशन और बिक्री से मिली रकम की जांच अहम है.

मारपीट और धर्म परिवर्तन के दबाव के आरोप
महिला ने इरफान और उसके परिवार पर मारपीट कए साथ-साथ धमकी देने के आरोप भी लगाए हैं. उसका दावा है कि उस पर धर्म परिवर्तन कर भारत में रहने का दबाव बनाया गया. दूसरी ओर, इरफान के परिवार ने आरोपों को खारिज करते हुए महिला पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है.

जेल भेजा गया आरोपी, जांच में आगे क्या?
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर इरफान को गिरफ्तार किया था. उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है. अब मामले में कई पहलुओं से जांच और पूछताछ के जरिए वित्तीय लेनदेन की कड़ियां जोड़ने पर जोर है. पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करने का प्रयास करती है तो बाइक की खरीद-बिक्री और कथित रकम के इस्तेमाल से जुड़े सवालों पर और जानकारी मिल सकती है.



Source link