Rajasthan Safai Karamchari Vacancy : राजस्थान में सफाई कर्मचारियों की 24,752 नौकरियां, पढ़ाई-लिखाई की जरूरत नहीं


Last Updated:

Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2026 : राजस्थान में सफाई कर्मचारी के पदों पर बंपर भर्ती निकली है. अधिकारियों ने इसके लिए 15 अगस्त 2026 को आवेदन आमंत्रित किए थे. आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम 13 अक्टूबर 2026 है.

Top Deals Inside

राजस्थान में सफाई कर्मचारियों की 24,752 नौकरियां, पढ़ाई-लिखाई की जरूरत नहीं Zoom

Safai Karamchari Vacancy : पहले आवेदन की अंतिम तिथि 28 सितंबर थी.

Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2026 : राजस्थान स्थानीय स्वशासन विभाग ने सफाई कर्मचारियों के 24,752 पदों पर भर्ती निकाली है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया बंद होने वाली है. अधिकारियों ने इसके लिए 15 अगस्त 2026 को आवेदन आमंत्रित किए थे. आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम 13 अक्टूबर 2026 है. इस भर्ती के तहत TSP और नॉन-TSP क्षेत्रों में सफाई कर्मचारियों के कुल 24,752 पद भरे जाएंगे. जो उम्मीदवार ज़रूरी योग्यता शर्तें पूरी करते हैं, वे आधिकारिक भर्ती पोर्टल lsg.rajasthan.gov.in के ज़रिए अपने आवेदन जमा कर सकते हैं. पहले ऑनलाइन आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 28 सितंबर 2026 थी, लेकिन एक अतिरिक्त मौका देने के लिए ऑनलाइन आवेदन की समय-सीमा बढ़ा दी गई थी.

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए योग्यता

शैक्षणिक योग्यता- उम्मीदवारों को राजस्थान का निवासी होना चाहिए. साथ ही सफाई कर्मचारी के तौर पर काम करने का एक साल का अनुभव होना चाहिए. पढ़ा-लिखा होना जरूरी नहीं है.

आयु सीमा- 1 जनवरी 2026 के अनुसार न्यूनतम उम्र सीमा 21 साल और अधिकतम 40 साल है. नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी.

कैसे करना है आवेदन

  • राजस्थान स्थानीय स्वशासन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • अगर वन-टाइम रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो उसे पूरा करें.
  • ‘ऑनलाइन आवेदन करें’ (apply online) लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें.
  • अपनी जानकारी (क्रेडेंशियल्स) का उपयोग करके लॉग इन करें.
  • व्यक्तिगत, शैक्षिक और अन्य विवरणों के साथ एप्लीकेशन फ़ॉर्म भरें.
  • फ़ोटो और हस्ताक्षर जैसे दस्तावेज़ अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
  • सभी विवरणों की एक बार जांच करें और फिर एप्लीकेशन फ़ॉर्म जमा करें.
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक कॉपी डाउनलोड करके सुरक्षित रखें.

आवेदन शुल्क

  • जनरल/अनारक्षित वर्ग- 600 रुपये
  • ओबीसी/एसी/एसटी-400 रुपये
  • दिव्यांग- 400 रुपये



Source link