बैंक के बाहर पत्नी के साथ डिनर करता दिखा सिक्योरिटी गार्ड, सादगी भरे पल ने जीत लिया लोगों का दिल!


Last Updated:

मुंबई में एक सिक्योरिटी गार्ड का अपनी पत्नी के साथ डिनर करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पत्नी घर से पति के लिए खाना लेकर पहुंची और दोनों ने बैंक के बाहर साथ बैठकर भोजन किया. उनके इस सादगी भरे पल ने लोगों का दिल जीत लिया, देखें वीडियो..

Top Deals Inside

बैंक के बाहर पत्नी के साथ डिनर करता दिखा गार्ड, सादगी ने जीत लिया लोगों का दिलZoom

Viral Video : सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसी तस्वीरें और वीडियो सामने आते हैं, जो बिना किसी दिखावे के जिंदगी की एक खूबसूरत सीख दे जाते हैं. इन दिनों मुंबई से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है. इसमें एक सिक्योरिटी गार्ड बैंक के बाहर बैठकर अपनी पत्नी के साथ खाना खाता नजर आ रहा है. पत्नी अपने पति के लिए घर से खाना लेकर पहुंची है, ताकि दोनों काम के बीच मिले थोड़े से समय में साथ बैठकर भोजन कर सकें. इस साधारण से पल ने जहां कई लोगों का दिल छू लिया, वहीं कुछ यूजर्स ने इसे लेकर सवाल भी उठाए हैं.

पत्नी के साथ बैठकर किया डिनर

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए करीब 20 सेकंड के वीडियो में एचडीएफसी बैंक के बाहर एक सिक्योरिटी गार्ड अपनी पत्नी के साथ डिनर करता दिखाई देता है. दोनों साथ बैठकर खाना खाते नजर आते हैं. इस पल में न कोई खास इंतजाम है और न ही किसी तरह का दिखावा, लेकिन उनके साथ बिताए जा रहे समय ने लोगों का ध्यान खींच लिया.

मुंबई के रहने वाले ज्ञानद भट्ट ने शुक्रवार को यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. उन्होंने इस दृश्य को रिश्ते की खूबसूरती से जोड़ते हुए बताया कि पत्नी अपने पति के लिए खाना लेकर आई, ताकि दोनों साथ बैठ सकें और दिनभर की व्यस्तता के बीच कुछ पल एक-दूसरे के साथ बिता सकें.



Source link