नाना पाटेकर जिस हीरोइन के बने ऑनस्क्रीन पिता, उसी को दे बैठे दिल, ब्रेकअप नहीं कर पाए थे बर्दाश्त- ‘याद आती है’

नाना पाटेकर जिस हीरोइन के बने ऑनस्क्रीन पिता, उसी को दे बैठे दिल, ब्रेकअप नहीं कर पाए थे बर्दाश्त- ‘याद आती है’


Last Updated:

नाना पाटेकर अब भले दुनिया में नहीं है, मगर उनकी बातें, फिल्में लोगों को उनकी याद दिलाती रहेंगी. उन्होंने अपने नजरिये और काम से लोगों के साथ गहरा रिश्ता बना लिया था, जिसे मिटाया नहीं जा सकता. लोग उनकी जिंदगी से जुड़ाव महसूस करते हैं. फिर वह चाहे उनकी लव स्टोरी ही क्यों न हो? वे शादीशुदा रहते हुए अपनी उस को-स्टार के प्यार में पड़ गए थे, जिसका उन्होंने फिल्म में पिता का रोल निभाया था. उन्होंने साथ में कुल तीन फिल्में कीं. उन्होंने एक इंटरव्यू में कुबूल किया कि वे मनीषा कोइराला को मिस करते हैं.

Top Deals Inside

नई दिल्ली: शादीशुदा रहते हुए नाना पाटेकर एक हीरोइन के प्यार में पड़ गए थे. उन्होंने पर्दे पर जिस एक्ट्रेस के पिता का रोल निभाया, असल जिंदगी में उसके साथ खास रिश्ता रहा. दोनों स्टार पहली दफा साल 1996 की फिल्म ‘अग्नि साक्षी’ में नजर आए, जिसमें नाना पाटेकर ने विक्षिप्त मर्द का किरदार निभाया था. उसी साल उनकी म्यूजिकल फिल्म ‘खामोशी’ रिलीज हुई, जिसमें नाना पाटेकर ने एक्ट्रेस के पिता का रोल निभाया. पत्र-पत्रिकाओं में उनके रिश्ते की चर्चाएं होती थीं, मगर वे पब्लिक के सामने चुप ही रहे. आप समझ ही गए होंगे. हम नाना पाटेकर-मनीषा कोइराला के रिश्ते की बात कर रहे हैं. (फोटो साभार: IMDb)

नाना-मनीषा रिलेशनशिप में रहे, मगर हालात कुछ ऐसे बने कि उनका ब्रेकअप हो गया. नाना पाटेकर उनसे जुदाई बर्दाश्त नहीं कर पाए. उन्हें हमेशा मनीषा कोइराला की कमी खलती रही. नाना पाटेकर मनीषा पर बात करने से बचते थे. मगर साल 1997 में एक इंटरव्यू में माना कि वे मनीषा कोइराला को मिस करते हैं. (फोटो साभार: IMDb)

नाना पाटेकर इंटरव्यू में मनीषा कोइराला पर बात करते वक्त इमोशनल हो गए. उनकी आंखें भर आई थीं. एक्टर की बातों से उनकी जिंदगी के एक मुश्किल दौर की झलक मिलती है, भले ही उन्होंने इस रिश्ते पर विस्तार से बात न की हो. (फोटो साभार: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

नाना पाटेकर ने उस दर्द के बारे में बात की जो मनीषा से रिश्ता खत्म होने के बाद महसूस हुआ. उन्होंने कहा, ‘यह बहुत मुश्किल दौर है. उस दर्द को समझने के लिए उसे खुद महसूस करना पड़ता है. मैं उस दर्द को बयां करने के लिए शब्द नहीं ढूंढ पा रहा हूं जिससे मैं गुजरा हूं. प्लीज, इस बारे में बात न करें. मुझे मनीषा की याद आती है.’ (फोटो साभार: IMDb)

नाना और मनीषा ने ‘खामोशी’ और ‘अग्नि साक्षी’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया और अपनी एक्टिंग के लिए तारीफें बटोरीं. नाना को ‘अग्नि साक्षी’ में उनके काम के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला. दोनों 1998 की फिल्म ‘युग पुरुष’ पर काम कर रहे थे, तभी खबरें आईं कि उनका रिश्ता खत्म हो गया है. (फोटो साभार: IMDb)

नाना पाटेकर ने अलग होने के बावजूद हमेशा मनीषा और उनकी काबिलियत की तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘मनीषा में जन्मजात टैलेंट है. वह सबसे संवेदनशील एक्ट्रेस हैं. वह कस्तूरी हिरण जैसी हैं. उन्हें अभी समझना बाकी है कि उन्हें किसी के साथ होड़ करने की जरूरत नहीं है. उनके पास सब कुछ है और यह काफी से भी ज्यादा है.’ (फोटो साभार: IMDb)

नाना पाटेकर ने मनीषा कोइराला के लिए चिंता भी जताई. 90 के दशक में मनीषा अपनी पर्सनल जिंदगी में भी मुश्किल दौर से गुजर रही थीं. सालों बाद छपी अपनी किताब ‘हील्ड’ में एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उन्होंने अपने ऊपर पड़ रहे दबाव से निपटने के लिए शराब का सहारा लिया. वे कहती हैं, ‘शूट से ध्यान हटाने और खुद को सुन्न करने के लिए मैंने शराब पीना शुरू कर दिया. अगर मैं डाइट पर होती, तो वोदका पीती थी.’ (फोटो साभार: IMDb)

नाना ने 1997 के एक इंटरव्यू में मनीषा के हालात पर चिंता जताई थी और कहा था कि उन्हें स्ट्रगल करते देखना उनके लिए दुखद था. वे बोले, ‘जब मैं देखता हूं कि वह अपने साथ क्या कर रही हैं, तो मैं मुश्किल से ही अपने आंसू रोक पाता हूं. शायद आज मुझे उनके बारे में कुछ भी कहने का हक नहीं है.’ नाना की शादी नीलकांति पाटेकर से हुई थी, हालांकि दोनों अलग-अलग रहते थे. उन्होंने कभी तलाक नहीं लिया. मनीषा ने 2010 में बिजनेसमैन सम्राट दहल से शादी की, लेकिन दो साल बाद ही शादी टूट गई. मनीषा ने नाना के निधन पर दुख जाता था और कहा था कि कला में उनके योगदान और समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा.
(फोटो साभार: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link