Last Updated:
Aaj Ka Tula Rashifal 11 October 2026: तुला राशि वालों आज चंद्रमा सुबह 10 बजे तक कन्या राशि में रहेंगे, जो आपकी राशि से बारहवें भाव में स्थित हैं. इसके बाद चंद्रमा तुला राशि में प्रवेश करेंगे. सुबह के समय खर्चों पर नियंत्रण रखने और अधूरे कार्यों को पूरा करने पर ध्यान दें. दिन के दूसरे हिस्से में आप अधिक सक्रियता के साथ अपने कामकाज को आगे बढ़ा सकते हैं.
अजमेर. तुला राशि वालों के लिए 11 अक्टूबर यानी आज का दिन नई शुरुआत और आगे बढ़ने के अवसर लेकर आ सकता है. आज चंद्रमा सुबह 10 बजे तक कन्या राशि में रहेंगे, जो आपकी राशि से बारहवें भाव में स्थित हैं. इसके बाद चंद्रमा तुला राशि में प्रवेश करेंगे. सुबह के समय खर्चों पर नियंत्रण रखने और अधूरे कार्यों को पूरा करने पर ध्यान दें. दिन के दूसरे हिस्से में आप अधिक सक्रियता के साथ अपने कामकाज को आगे बढ़ा सकते हैं.
अजमेर के ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रह सकता है. सुबह के समय काम का दबाव या किसी अधूरे कार्य को लेकर चिंता हो सकती है लेकिन धैर्य के साथ काम करने से परिस्थितियां बेहतर हो सकती हैं. दिन के दूसरे हिस्से में आपको नई जिम्मेदारी मिलने या अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकता है.
अनावश्यक खर्च बढ़ सकते है
व्यापार करने वाले लोगों के लिए अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने का अच्छा अवसर मिल सकता है. आर्थिक मामलों में सुबह के समय अनावश्यक खर्च बढ़ सकते है इसलिए बजट का ध्यान रखें. किसी बड़े निवेश या आर्थिक फैसले में जल्दबाजी करने से बचें.
स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें
पारिवारिक जीवन में अपनी बात स्पष्टता के साथ रखना आज आपके लिए फायदेमंद रहेगा. जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का प्रयास करें. स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें। काम के बीच आराम के लिए समय निकालें और खानपान का ध्यान रखें.
आज का अचूक उपाय
आज मां दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करें और श्रद्धापूर्वक दुर्गा मंत्र का जाप करें. मान्यता है कि ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा और आत्मबल बढ़ाने में सहायता मिलती है.