10 लाख का कृषि ड्रोन मात्र 600000 में, किसान ऐसे करें खरीदारी, है 40% अनुदान
Last Updated:
Bihar Agriculture Drone Subsidy Scheme: खेती को आसान बनाने के लिए कृषि ड्रोन का उपयोग शुरू हो गया है, जिससे कुछ ही मिनटों में एक एकड़ खेत में उर्वरक का छिड़काव हो जाता है. 10 लाख रुपये का कृषि ड्रोन 40% अनुदान के बाद 6 लाख रुपये में मिल रहा है, जिसके लिए डीबीटी पोर्टल पर आवेदन करना होगा.
जहानाबाद: हमारे देश को कृषि प्रधान देश कहा जाता है. बहुतायत आबादी के जीविकोपार्जन का मुख्य स्रोत खेती बाड़ी है. समय के साथ कृषि का पद्धति बदला है. एक समय था, जब खेती बाड़ी पशु और हल बैल के सहारे होता, लेकिन अब मशीनों ने हल और बैल की जगह ले लिया है. मशीनों की दुनिया ने एक ओर जहां घंटों का काम को मिनटों में पूरा करना शुरू किया है, बल्कि श्रमिकों की समस्या के साथ सटीक फसल की उपज भी बढ़ा दिया है. किसान पहले फसल में खाद का छिड़काव हाथ से करते थे, उसके बाद हैंड पंप स्प्रे मशीन आई. उसके माध्यम से खेतों में उर्वरक का छिड़काव हुआ करता. हालांकि, समय बहुत अधिक लगता और किसान की मेहनत भी अधिक हो जाती, इन्हीं परेशानियों को दूर करने को ड्रोन को कृषि के क्षेत्र में लाया गया है. इस ड्रोन से खेत में उर्वरक का छिड़काव करना शुरू किया गया.
5 मिनट में एक एकड़ उर्वरक का होगा ड्रोन से छिड़काव
ड्रोन से खेत में उर्वरक के छिड़काव ने कृषि कार्य को ही सरल बना दिया. जिस कार्य को करने में घंटों का समय लगता वो काम सिर्फ कुछ ही मिनटों में पूरा हो पा रहा है. यही कारण है कि बड़े बड़े खेतों में लगे फसल को उर्वरक देने में कृषि ड्रोन का उपयोग किया जा रहा है. यह ड्रोन महज 10 मिनट में ही एक एकड़ खेत में उर्वरक का छिड़काव कर रहा है. साथ ही पानी की खपत भी कम हो रही है. 10 लीटर पानी से एक एकड़ खेत में उर्वरक का स्प्रे हो जा रहा है.
कैसे करें ड्रोन से उर्वरक का छिड़काव
अब सवाल यह है कि इस ड्रोन से किसान कैसे अपने खेतों में स्प्रे करवा सकते हैं या जिन किसानों के पास बड़ा प्लॉट है वो कैसे ड्रोन खरीद सकते हैं? इसको लेकर जहानाबाद जिला मुख्यालय स्थित किसान स्वरोजगार मेले में पहुंचे स्टार्ट अप फाउंडर नेटब्रिग एग्रीकल्चर ड्रोन सर्विस के अमृत राज ने बहुत ही बारीकी से एक एक बात को Local 18 से साझा की.
ड्रोन से खेती होगा आसान
सबसे पहले अमृत राज ने यह कहा कि यदि आपको आपके खेत में खाद का छिड़काव कृषि ड्रोन से करवाना है तो पौधा संरक्षण विभाग के तहत संचालित योजना का लाभ उठाएं. उसके तहत एक एकड़ खेत में फसल पर ड्रोन से उर्वरक छिड़काव पर 419 रुपए प्रति एकड़ के रेट लगेगा. उस पर आवेदन के उपरांत 50 प्रतिशत की सब्सिडी पर भी दी जाएगी. यानी आपका एक एकड़ खेत महज 210 रुपए में स्प्रे हो जाएगा. एक एकड़ खेत में खाद का छिड़काव करने में 5 से 7 मिनट का समय लगता है. साथ ही 10 लीटर पानी का इस्तेमाल होगा. और तो और नैनो यूरिया और DAP का इस्तेमाल भी हो पाएगा.
₹10 लाख का कृषि ड्रोन ₹600000 में
वहीं, कृषि ड्रोन की खरीदारी के बारे में वो विस्तार से कहते हैं कि यह कृषि 40 प्रतिशत अनुदान पर मिलता है. इसकी कुल कीमत ₹1000000 है. सरकारी अनुदान के बाद महज ₹600000 में ड्रोन घर आ जायेगा.
कैसे करना होगा आवेदन
सरकारी स्तर से ड्रोन से खाद का छिड़काव को लेकर वो बताते हैं कि किसान पंजीकरण आईडी जरूरी है. इस आईडी के जरिए डीबीटी पोर्टल पर जाकर पौधा संरक्षण विभाग को चयन करना है. उसके बाद आवेदन करना है. एक शपथ पत्र भी देना होता है. इस तरह से आप आपके खेत में संबंधित व्यक्ति ड्रोन से उर्वरक स्प्रे को जाएंगे.