GK: कौन सा दुनिया का वो इकलौता देश, जिसका नाम लेटर ‘W’ से शुरू होता है?


Last Updated:

GK Quiz: जनरल नॉलेज का एक दिलचस्प सवाल है कि किस देश का नाम अंग्रेजी के लेटर W से शुरू होता है. दरअसल, ज्यादातर लोग इस सवाल का जवाब वेस्ट इंडीज बताते हैं, लेकिन ये सही जवाब नहीं है. हालांकि, अगर आपको इस सवाल का जवाब जानना है, तो आप इस आर्टिकल में उसका जवाब जान सकते हैं.

Top Deals Inside

GK: कौन सा दुनिया का वो इकलौता देश, जिसका नाम लेटर 'W' से शुरू होता है?Zoom

GK Quiz: अक्सर जनरल नॉलेज से जुड़े कई सवाल ऐसे होते हैं, जिनका जवाब सुनकर लोग हैरान रह जाते हैं. ऐसा ही एक सवाल है कि दुनिया में ऐसा कौन सा देश है, जिसका नाम अंग्रेजी के लेटर ‘W’ से शुरू होता है? दरअसल, इस सवाल के जवाब में कई लोग वेस्ट इंडीज (West Indies) का नाम लेते हैं, लेकिन यह सही जवाब नहीं है. दरअसल, वेस्ट इंडीज किसी एक देश का नाम नहीं, बल्कि कई देशों और द्वीपों से मिलकर बना एक क्षेत्र है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर सही जवाब क्या है और यह जगह कहां स्थित है?

क्या है इस सवाल का सही जवाब?

इस सवाल का जवाब वेल्स (Wales) है. यह ग्रेट ब्रिटेन के पश्चिमी हिस्से में स्थित है और यूनाइटेड किंगडम (UK) के चार देशों में से एक है. हालांकि, एक जरूरी बात समझना भी जरूरी है. वेल्स को आम बोलचाल में देश कहा जाता है, लेकिन यह स्वतंत्र संप्रभु राष्ट्र नहीं है. यह इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के साथ यूनाइटेड किंगडम का हिस्सा है.

वेल्स की आबादी करीब 31 लाख है. यह जगह अपने खूबसूरत समुद्री किनारों, ऊंचे पहाड़ों और प्राकृतिक नजारों के लिए जानी जाती है. यहां की अपनी भाषा वेल्श भी है, जिसे स्थानीय लोग सिमराएग (Cymraeg) कहते हैं. यह यूरोप की पुरानी जीवित भाषाओं में से एक मानी जाती है. वेल्स की संस्कृति, इतिहास और पारंपरिक संगीत भी इसे खास पहचान देते हैं.

क्या वेस्ट इंडीज एक देश है?

कई लोग वेस्ट इंडीज को एक देश समझ लेते हैं, जबकि ऐसा नहीं है. वेस्ट इंडीज कैरेबियन क्षेत्र में स्थित कई स्वतंत्र देशों और निर्भर क्षेत्रों का समूह है. इसमें ग्रेटर एंटिलीज, लेसर एंटिलीज और लुकायन द्वीपसमूह शामिल हैं. बहामास भी इसी क्षेत्र का हिस्सा है. वेस्ट इंडीज में जमैका, बारबाडोस, त्रिनिदाद और टोबैगो जैसे स्वतंत्र देश शामिल हैं. इसके अलावा यहां कई ऐसे द्वीप और क्षेत्र भी हैं, जो दूसरे देशों के अधीन हैं. इसलिए वेस्ट इंडीज को एक देश कहना सही नहीं होगा.



Source link