बॉलर्स का करियर बर्बाद…! 249 रन बनाकर हारने के बाद किस पर भड़के कोच गंभीर
Last Updated:
IND vs WI Gautam Gambhir pitch: ऐसी फ्लैट पिच रनों का पहाड़ खड़ा करने के लिए तो बहुत अच्छी होती है, लेकिन इससे गेम एकतरफा हो जाता है. बैट-बॉल के बीच कोई लड़ाई ही नहीं रह जाती. इसी बात पर गौतम गंभीर ने एकबार फिर दुनिया का ध्यान खींचा है. गंभीर ने अपनी नाराजगी जाहिर की है और कहा है कि ऐसे तो गेंदबाजों का करियर ही खत्म हो जाएगा.
मैच हारने के बाद क्या बोले गौतम गंभीर?
भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने वाइट-बॉल क्रिकेट में बल्ले और गेंद के बीच बराबरी के मुकाबले की मांग की है. बकौल गंभीर ऐसी पिच से तो गेंदबाजों का करियर खत्म हो जाएगा, जहां उन्हें कोई मदद नहीं मिलेगी. गंभीर ने गुवाहाटी में भी ऐसी ही बात कही थी, जब भारत ने दूसरे वनडे में 406 रन का लक्ष्य 39 गेंदें बाकी रहते हुए हासिल कर लिया था. गंभीर ने मैच के बाद पूछा:
क्या आप बल्ले और गेंद के बीच अच्छा मुकाबला नहीं देखना चाहते? आप जो देखना चाहते हैं, वही हम भी देखना चाहते हैं. हम भी बराबरी का मुकाबला देखना चाहते हैं. ये गेंदबाज हमारे हैं, किसी और के नहीं. इनका करियर दांव पर है, इन्होंने इस ड्रेसिंग रूम तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है. अगर मुकाबला बराबरी का होगा तो हम क्रिकेट का बेहतर खेल देख पाएंगे.
गेंदबाजों का करियर तो बर्बाद हो जाएगा
भारत-वेस्टइंडीज के बीच रांची के JSCA स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स स्टेडियम में दोनों टीम ने मिलकर कुल 38.3 ओवर में 501 रन बना डाले, जो T20I क्रिकेट में किसी मैच का दूसरा सबसे बड़ा टोटल है. भारत ने छठे ओवर तक वेस्टइंडीज का स्कोर 3/58 कर दिया था, लेकिन जबरदस्त फॉर्म में चल रहे शाई होप की 45 गेंदों पर नाबाद 102 रन की पारी और शेरफेन रदरफोर्ड के 37 गेंदों पर 84 रन की मदद से वेस्टइंडीज ने अपना सबसे सफल T20I चेज पूरा किया और पांच मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली. अगला मुकाबला रविवार को इंदौर में खेला जाएगा.