72 की हुईं रेखा तो हेमा मालिनी ने लुटाया प्यार, शेयर की खास तस्वीर, दी दुआएं- ईश्वर आपको हमेशा खुश रखे


Last Updated:

Hema Malin Wishes Rekha On 72nd Birthday: बॉलीवुड में दोस्ती की मिसाल देने वाली हेमा मालिनी और रेखा का रिश्ता सालों पुराना है. दोनों ने फिल्मों में साथ काम किया, लेकिन उनके बीच का जुड़ाव इससे कहीं ज्यादा खास रहा है. रेखा के 72वें जन्मदिन पर हेमा ने सोशल मीडिया पर उनके लिए प्यार भरा मैसेज दिया है, जो वायरल हो रहा है.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

72 की हुईं रेखा तो हेमा मालिनी ने लुटाया प्यार, शेयर की खास तस्वीर, दी दुआएंZoom

रेखा और हेमा मालिनी ने साथ में कई फिल्में की हैं. फाइल फोटो.

नई दिल्ली. रेखा और हेमा मालिनी बॉलीवुड की दो ऐसी हसीनाएं हैं, जिनकी बरसों पुरानी दोस्ती के किस्से बॉलीवुड में आज भी फेमस हैं. रेखा आज 72 साल की हो गई हैं और इस खास मौके पर हेमा मालिनी ने उन पर खूब प्यार लुटाया. लेकिन इन दोनों का रिश्ता सिर्फ फिल्मों में साथ काम करने तक सीमित नहीं है. कभी डांस क्लास में रेखा की शरारतों के चर्चे होते थे, तो कभी दोनों परिवार साथ मिलकर जन्मदिन मनाते थे. रेखा के 72वें जन्मदिन पर हेमा ने खास अंदाज में उन्हें बधाई दी है. उन्होंने रेखा के लिए ऐसी दुआ मांगी, जो किसी भी दोस्त के चेहरे पर मुस्कान ला सकती है.

रेखा के जन्मदिन पर हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों के साथ एक वीडियो शेयर किया है. उन्होंने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो, प्यारी रेखा. भगवान आपको हमेशा खुशी, अच्छी सेहत और समृद्धि का आशीर्वाद दें.’ तस्वीर में दोनों एक्ट्रेसेस मुस्कुराती नजर आ रही हैं. हेमा की इस पोस्ट ने दोनों के लंबे समय से चले आ रहे रिश्ते को फिर चर्चा में ला दिया.

हेमा मालिनी का पोस्ट

बचपन में शरारती थीं रेखा

हेमा मालिनी और रेखा का रिश्ता सिर्फ फिल्मी दुनिया तक सीमित नहीं है. हेमा ने रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ में अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया था कि वह रेखा को तब से जानती हैं, जब वह हिंदी सिनेमा की बड़ी स्टार नहीं बनी थीं. हेमा चेन्नई में भरतनाट्यम सीख रही थीं और मशहूर डांस गुरु वेम्पति चिन्ना सत्यम से कुचिपुड़ी का प्रशिक्षण भी ले रही थीं. रेखा भी बचपन में उन्हीं की डांस क्लास में आती थीं. हेमा ने बताया कि रेखा काफी शरारती थीं और अकसर रिहर्सल से भाग जाती थीं. ऐसे में गुरुजी को उन्हें पकड़ने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती थी.

नारद मुनि बनी थीं रेखा

हेमा ने रेखा के एक पुराने स्टेज परफॉर्मेंस का किस्सा भी साझा किया था. कृष्ण, रुक्मिणी और सत्यभामा की कहानी पर आधारित कुचिपुड़ी डांस बैले में रेखा ने नारद मुनि का किरदार निभाया था. हेमा के मुताबिक, उस पोशाक में रेखा बेहद प्यारी लग रही थीं और उन्होंने शानदार प्रस्तुति दी थी.दोनों हसीनाओं के परिवारों के बीच भी खास रिश्ता था. हेमा ने बताया था कि रेखा की मां पुष्पावल्ली और उनकी मां जया चक्रवर्ती का जन्मदिन एक ही दिन 3 जनवरी को पड़ता था. दोनों परिवार मिलकर जन्मदिन मनाते थे.

कई फिल्मों में साथ किया काम

हेमा और रेखा ने ‘गोरा और काला’, ‘कहते हैं मुझको राजा’, ‘धर्मात्मा’, ‘अपने अपने’ और ‘जान हथेली पे’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया. रेखा के जन्मदिन पर हेमा की शुभकामनाओं ने इस पुरानी दोस्ती की खूबसूरत यादें फिर ताजा कर दीं.



Source link