छत-बालकनी पर बागवानी के लिए छोड़ें भारी गमले, अपनाएं ग्रो बैग का यह सस्ता और आसान तरीका, जानें पूरी डिटेल

छत-बालकनी पर बागवानी के लिए छोड़ें भारी गमले, अपनाएं ग्रो बैग का यह सस्ता और आसान तरीका, जानें पूरी डिटेल


Last Updated:

Grow Bag Gardening Tips: अगर आप गार्डनिंग के शौकीन हैं और घर में तरह-तरह के फूल और पौधों के साथ-साथ ताजी सब्जियां भी उगाना चाहते हैं, लेकिन भारी-भरकम गमलों को उठाने की झंझट आपको रोक रही है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है, तो आज हम आपको इसके लिए एक जबरदस्त और उपयोगी तरीका बताएंगे जो न सिर्फ आपकी मेहनत और खर्च को आधा कर देगा, बल्कि पौधों की ग्रोथ भी दोगुनी कर देगा.

Top Deals Inside

आजकल शहरों में घर की छत या बालकनी पर बागवानी करने का शौक तेजी से बढ़ रहा है. पहले लोग मिट्टी या सीमेंट के भारी गमलों का इस्तेमाल करते थे, जिन्हें एक जगह से दूसरी जगह ले जाना काफी मुश्किल होता था. लेकिन अब भारी गमलों की जगह आप एक ऐसी चीज का इस्तेमाल कर सकते हैं जो वजन में बिल्कुल हल्की और उपयोग करने में भी बेहद आसान होती है.

शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब यह नया तरीका बेहद सुविधाजनक साबित हो रहा है. अगर आपके पास बागवानी के लिए बहुत बड़ी जगह नहीं है, तो इसके लिए ग्रो बैग सबसे बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि कम खर्च और कम मेहनत में भी शानदार पौधे तैयार हो जाते हैं.

घर की छत हो, छोटी सी बालकनी हो या फिर आंगन का कोई खाली कोना, इसे कहीं भी आसानी से रखा जा सकता है. बाजार में मिलने वाले ग्रो बैग आमतौर पर काफी मजबूत कपड़े, जूट या मोटे प्लास्टिक से बनाए जाते हैं. ये बहुत हल्के और टिकाऊ होते हैं, जिससे इन्हें उठाना बहुत आसान रहता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इनमें अच्छी उपजाऊ मिट्टी और जैविक खाद का सही मिश्रण भरकर पौधे लगाए जाते हैं. इनका इस्तेमाल करने से छत पर ज्यादा वजन भी नहीं पड़ता और पौधों को पोषण भी भरपूर मिलता है. सबसे खास बात यह है कि अगर आप इसे मार्केट से नहीं खरीदना चाहते हैं, तो आप घर पर भी इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं.

इसके लिए घर में आने वाले आटे की खाली थैली या खाद का पुराना प्लास्टिक कट्टा सबसे उपयोगी साबित हो सकता है. बस इन बोरियों को थोड़ा मोड़ लें और उनमें मिट्टी भर दें. इस तरह बिना ज्यादा पैसे खर्च किए आपका घरेलू ग्रो बैग बिल्कुल आसानी से तैयार हो जाता है. ग्रो बैग की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें आप अपनी पसंद के अनुसार फल, फूल या हरी सब्जियां कुछ भी उगा सकते हैं.

टमाटर, मिर्च, बैंगन और धनिया जैसी सब्जियां इसमें बहुत तेजी से पनपती हैं. खास बनावट होने के कारण पौधों की जड़ों को भरपूर हवा मिलती है, जिससे जड़ें खुलकर सांस ले पाती हैं और पौधे का पूरा विकास काफी तेजी से होता है. अक्सर गमलों में ज्यादा पानी भर जाने से पौधे सड़ने लगते हैं, लेकिन ग्रो बैग में यह समस्या बिल्कुल नहीं होती. इसमें अतिरिक्त पानी बहुत आसानी से बाहर निकल जाता है और अंदर हवा का बहाव लगातार बना रहता है.

इससे मिट्टी में जरूरी नमी संतुलित रहती है और जड़ें खराब नहीं होतीं. सही माहौल मिलने से सभी पौधे बिना रुकावट के तेजी से बढ़ते रहते हैं. ग्रो बैग का एक और बहुत बड़ा फायदा यह है कि इसमें पानी की खपत काफी कम होती है. मिट्टी में नमी लंबे समय तक टिके रहने की वजह से आपको रोज पानी डालने की जरूरत नहीं पड़ती.

इसके अलावा इन पौधों को ज्यादा देखरेख की भी आवश्यकता नहीं होती है. व्यस्त दिनचर्या वाले लोगों के लिए यह गार्डनिंग का सबसे सरल, सस्ता और आरामदायक जरिया बन गया है. इसके अलावा पौधों के बेहतर विकास के लिए रासायनिक दवाओं के बजाय आप घर पर बनी प्राकृतिक जैविक खाद का उपयोग कर सकते हैं. इससे आपको घर की छत पर ही ताजी, शुद्ध और रसायन-मुक्त हरी सब्जियां खाने को मिलती हैं, जो पूरे परिवार की सेहत के लिए फायदेमंद हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link