नाना पाटेकर को नहीं भूला पा रहे अमिताभ बच्चन? सुबह 5.17 बजे पर फिर छलका दर्द, ‘जिन्हें प्यार किया, वे चले गए’

नाना पाटेकर को नहीं भूला पा रहे अमिताभ बच्चन? सुबह 5.17 बजे पर फिर छलका दर्द, ‘जिन्हें प्यार किया, वे चले गए’


Last Updated:

Amitabh Bachchan Emotional Post: कुछ रिश्ते वक्त के साथ खत्म नहीं होते, बल्कि यादों में और गहरे उतर जाते हैं. अमिताभ बच्चन के हालिया ब्लॉग में भी ऐसा ही दर्द झलक रहा है. धर्मेंद्र को खोने के बाद अब नाना पाटेकर के जाने से फिल्म इंडस्ट्री ने एक और दिग्गज कलाकार को खो दिया है. बिग बी के शब्दों को पढ़कर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि उनके दिल में अपनों को खोने का दर्द फिर उमड़ आया है.

Top Deals Inside

नई दिल्ली. जिंदगी में कुछ विदाइयां ऐसी होती हैं, जिनके बाद खालीपन लंबे समय तक साथ चलता है. अपनों का एक-एक करके साथ छोड़ जाना सबसे गहरा जख्म दे जाता है. अमिताभ बच्चन के साथ भी कुछ ऐसा हुआ. बीते एक साल के भीतर बिग बी ने सिनेमा जगत की दो ऐसे करीबियों को खो दिया है, जिनकी जगह कभी नहीं भरी जा सकती. पहले अजीज दोस्त धर्मेंद्र और अब नाना पाटेकर. 8 अक्टूबर की सुबह-सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली. पहले केबीसी के मंच से बिद बी ने नाना को याद किया. फिर 9 अक्टूबर को उन्होंने नाना पाटेकर के साथ अपनी कुछ यादों के शेयर करते हुए एक पोस्ट किया और अब उन्होंने अपने ब्लॉग में अपने दर्द को बयां किया. उन्होंने एक इमोशनल ब्लॉग लिखा है, जिसको लोग नाना पाटेकर के निधन से जोड़ रहे हैं.

पहले धर्मेंद्र और फिर नाना पाटेकर ने दुनिया को अलविदा कह दिया. इन दो बड़े झटकों ने अमिताभ बच्चन को भीतर तक झकझोर कर रख दिया है. एक के बाद एक अपने सबसे करीबी दोस्तों को खोने का यह दर्द अब बिग बी को अब बेचैन कर रही है. यही वजह है कि सुबह-सुबह की खामोशी में उनका यह अकेलापन छलक कर शब्दों के रूप में बाहर आ रहा है. आज सुबह-सुबह 5 बजकर 17 मिनट पर उन्होंने इमोशनल पोस्ट शेयर किया. फाइल फोटो. 

अमिताभ बच्चन अपने ब्लॉग के जरिए अकसर जिंदगी, काम और अपने एक्सपीरियंस पर विचार शेयर करते हैं. नाना पाटेकर के निधन के बाद उनका लेटेस्ट ब्लॉग भी भावनाओं से भरा नजर आया. उन्होंने लिखा- ‘कुछ तस्वीरें, विचार और भावनाएं कभी आपका पीछा नहीं छोड़तीं… वे आपके भीतर रह जाती हैं… किसी न किसी रूप में… हमारी रोजमर्रा की दिनचर्या में… संगीत में… हर जगह… वे आज भी संगीत में बसे हुए हैं, वो संगीत जो आपको अतीत के उन पलों में वापस खींच ले जाता है. जिन्हें हमने बहुत प्यार किया, वे अब हमारे बीच नहीं रहे. लेकिन उनकी आत्मा और उनकी दी हुई सीख हमेशा हमारे साथ, हमारे पास बनी रहती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बिग बी के इस इमोशनल पोस्ट को देख फैंस भी भावुक हो रहे हैं. इस ब्लॉग से एक दिन पहले, 9 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर नाना पाटेकर के साथ बिताए पुराने पलों के कई वीडियो साझा किए थे. उन्होंने पोस्ट के साथ कोई कैप्शन नहीं लिखा, लेकिन वीडियो में मौजूद यादें दोनों कलाकारों के बीच आपसी सम्मान, दोस्ताना और प्यार की झलक दिखा रही थीं. फाइल फोटो.

इंस्टाग्राम पर बिग बी ने केबीसी के सेट का मजेदार किस्से की एक क्लिप शेयर की थी, जिसमें नाना पाटेकर केबीसी के सेट पर अमिताभ बच्चन से मजाकिया अंदाज में कहते नजर आए, ‘अमित जी, आपके आने के बाद फिल्मों का ट्रेंड ही बदल गया. आपने हीरो, कॉमेडियन, डांस और न जाने क्या-क्या करके बहुत से अभिनेताओं की दुकानें बंद करवा दीं!’ फाइल फोटो.

1999 में आई फिल्म ‘कोहराम’ के एक इवेंट का वीडियो भी बिग बी ने शेयर किया, जिसमें अमिताभ बच्चन, नाना पाटेकर और जैकी श्रॉफ एक साथ थे और बिग बी ने नाना को बेहद गर्मजोशी से गले लगाया था. फाइल फोटो.

एक दूसरे वीडियो में नाना पाटेकर ने बिग बी से गुजारिश की थी कि वे अगले 25 सालों तक ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को होस्ट करते रहें और फिर कहा, ‘उसके बाद मैं संभाल लूंगा,’ जिसे सुनकर अमिताभ ठहाके मार कर हंस पड़े थे. इसके साथ उन्होंने एक इंटरव्यू क्लिप भी शेयर की है, जिसमें नाना पाटेकर याद करते हैं कि कैसे 26/11 पर बनी फिल्म देखने के बाद अमिताभ ने उन्हें एक भावुक पत्र लिखकर उनके काम की तारीफ की थी. फाइल फोटो.

इस पोस्ट की आखिरी क्लिप में नाना बताते हैं कि बॉलीवुड सॉन्ग ‘मैं जिंदगी का साथ निभाता चला गया’ ने कैसे उन्हें प्रेरित किया. उन्होंने बताया कि इस गाने के जरिए जीवन के प्रति अपने नजरिए को समझा. सेट पर दोनों ने इस गाने को साथ में गुनगुनाया था. फाइल फोटो.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link