जया बच्चन के सपोर्ट में आईं तनिषा मुखर्जी, पैपराजी को लगाई फटकार, बोलीं- ‘उन्हें परेशान मत करो’


Last Updated:


जया बच्चन आए दिन पैपराजी से अपनी नाराजगी जाहिर करती हैं. सोशल मीडिया पर दोनों की नोंकझोक अक्सर छाई रहती है. हाल ही में जया बच्चन ने रिपोर्टर का माइक फेंक दिया था जिसकी वजह से वो सुर्खियों में रहीं. अब इन सबके बीच तनिषा मुखर्जी ने जया का सपोर्ट किया है. वो पैप्स से अपील करती हैं कि दुर्गा पूजा के दौरान उन्हें परेशान न किया जाए.

Top Deals Inside

जया बच्चन के सपोर्ट में आईं तनिषा मुखर्जी, पैपराजी को लगाई फटकारZoom

तनिषा मुखर्जी ने किया जया बच्चन का सपोर्ट. (फोटो साभार फाइल फोटो)

नई दिल्ली.  जया बच्चन और पैपराजी के बीच की नोकझोंक अक्सर सुर्खियों में रहती है. कई बार जया सार्वजनिक जगहों पर तस्वीरें खींचने वाले फोटोग्राफर्स के रवैये पर नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं. हाल ही में जया बच्चन ने रिपोर्टर का माइक झड़क दिया था जिसकी वजह से वो चर्चा में थीं. अब काजोल की बहन और एक्ट्रेस तनिषा मुखर्जी ने जया बच्चन का बचाव करते हुए कहा कि कई बार पैपराजी दिग्गज एक्ट्रेस को जान-बूझकर परेशान करते हैं.

तनिषा मुखर्जी ने पैपराजी से अपील की है कि दुर्गा पूजा के दौरान जया बच्चन को परेशान न किया जाए और उनके साथ सम्मान से पेश आया जाए. दरअसल, दुर्गा पूजा से जुड़े एक कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत करते हुए तनिषा ने कहा कि उन्होंने कई बार पैपराजी को जया बच्चन को परेशान करते देखा है.

तनिषा ने जया बच्चन का सपोर्ट किया

तनिषा ने केवल जया बच्चन ही नहीं, बल्कि दुर्गा पूजा में शामिल होने वाले लोगों और मीडिया से भी सावधानी बरतने की अपील की. उन्होंने कहा कि पूजा पंडालों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं, ऐसे में किसी को धक्का देने या दूसरों के लिए परेशानी खड़ी करने से बचना चाहिए. उनके मुताबिक, भीड़ के बीच एक-दूसरे का ध्यान रखना और इंसानियत के साथ पेश आना बेहद जरूरी है.

तनिषा ने लगाई पैप्स की क्लास

एक्ट्रेस के मुताबिक, कुछ रिपोर्टर्स जानबूझकर जया के पास जाकर उन्हें उकसाने की कोशिश करते हैं. तनिषा ने पैप्स के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए कहा कि दुर्गा पूजा के आयोजन के दौरान ऐसा नहीं किया जाना चाहिए. जया बच्चन, काजोल, तनिषा और रानी मुखर्जी का परिवार मुंबई में बढ़-चढ़कर दुर्गा पूजा का आयोजन करता है.

तनिषा मुखर्जी ने साल 2003 में शश्श्श से एक्टिंग डेब्यू किया था. इस फिल्म से उन्हें कुछ खास लोकप्रियता नहीं मिली. काजोल की बहन फिल्मी पर्दे पर उनकी तरह लोकप्रियता और मुकाम हासिल नहीं कर पाई.



Source link