रणबीर-साई की ‘रामायण’ US में 2 तरह से होगी रिलीज, मेकर्स ने इंग्लिश वर्जन पर चलाई कैंची, 30 मिनट छोटी हुई फिल्म


Last Updated:

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की रामायण इस साल दिवाली पर रिलीज होने जा रही है. फिल्म को लेकर काफी समय से बज बना हुआ है. नितेश तिवारी की रामायण अमेरिका में दो तरहों से रिलीज होगी. फिल्म इंग्लिश और हिंदी में रिलीज होगी. रामायण का इंग्लिश वर्जन 30 मिनट छोटा होगा जो गानों पर कट् लगने का नतीजा है.

Top Deals Inside

रणबीर-साई की 'रामायण' US में 2 तरह से होगी रिलीज, छोटी होगी इंग्लिश फिल्मZoom

रणबीर कपूर-साई पल्लवी की ‘रामायण’ इस साल दिवाली पर रिलीज होगी.

नई दिल्ली.  रणबीर कपूर-साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर काफी बज बना हुआ है. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त सस्पेंस बना हुआ है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे, अरुण गोविल स्टारर रामायण को इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने के लिए तैयार है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को भारतीय दर्शकों के साथ-साथ विदेशी सिनेमाघरों में भी रिलीज करने की तैयारी है. फिल्म के यूएस वर्जन को लेकर एक नई अपडेट सामने आ रही है.

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यूएस में नितेश तिवारी की रामायण का 2 वर्जन रिलीज होने वाला है. वैराइटी इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो अमेरिका में दर्शकों को रामायण का इंग्लिश और हिंदी वर्जन दोनों देखने को मिलने वाला है. वहीं फिल्म का इंग्लिश वर्जन हिंदी से करीबन 30 मिनट छोटा होगा.

अमेरिका में इंग्लिश और हिंदी में रिलीज होगी फिल्म

‘वैरायटी इंडिया’ की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी थिएटर चेन एएमसी की लिस्टिंग में फिल्म के दोनों वर्जन का अलग-अलग टाइम दर्ज है. लिस्टिंग के मुताबिक, हिंदी वर्जन का रनटाइम 3 घंटे 15 मिनट है, जबकि अंग्रेजी वर्जन को ‘रामायण: राइज ऑफ अ लेजेंड’ नाम से लिस्ट किया गया है. इसका टाइम 2 घंटे 45 मिनट बताया गया है.

इंग्लिश फिल्मों में गानों पर चली कैंची

इस हिसाब से अंग्रेजी वर्जन हिंदी फिल्म से आधे घंटे छोटा होगा. हालांकि, दोनों कट्स में टाइम का अंतर क्यों रखा गया है, इसे लेकर मेकर्स की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इंग्लिश फिल्म में गानों के कट्स लगा दिए गए हैं.

रिपोर्ट्स में पहले यह भी कहा गया था कि हिंदी वर्जन में शामिल गाने और इंटरवल अंग्रेजी कट का हिस्सा नहीं होंगे. माना जा रहा है कि इसी वजह से दोनों वर्जन के टाइम में अंतर हो सकता है. हालांकि, कहानी या एडिटिंग में भी कोई बदलाव किया गया है या नहीं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है.

रणबीर कपूर, साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है और इसको प्रोड्यूस नमित मल्होत्रा ने किया है. फिल्म का दर्शकों को काफी लंबे समय से इंतजार था.



Source link