Last Updated:
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, बुध 24 अक्टूबर 2026 को तुला राशि में वक्री चाल शुरू करेंगे और 13 नवंबर तक वक्री रहेंगे. पंडित कल्कि राम के मुताबिक, इस अवधि में मेष, कर्क, वृश्चिक और धनु राशि के जातकों को नौकरी, कारोबार और आर्थिक मामलों में अनुकूल अवसर मिलने की संभावना है. जानें चारों राशियों का संभावित प्रभाव.
अयोध्या: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और राशि परिवर्तन का विशेष महत्व माना जाता है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, ग्रहों की स्थिति में बदलाव का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर पड़ सकता है.ग्रहों के राजकुमार बुध को बुद्धि, वाणी, तर्कशक्ति, व्यापार, संचार और निर्णय लेने की क्षमता का कारक माना जाता है. ऐसे में जब बुध अपनी सामान्य चाल छोड़कर वक्री अवस्था में आते हैं. तो इसका प्रभाव आर्थिक स्थिति, नौकरी, कारोबार और पारिवारिक जीवन पर देखने को मिल सकता है.
ज्योतिषीय गणना के अनुसार बुध 24 अक्टूबर 2026 को तुला राशि में वक्री चाल शुरू करेंगे और 13 नवंबर 2026 तक इसी अवस्था में रहेंगे. इस दौरान करीब 21 दिनों तक बुध की उलटी चाल का प्रभाव माना जाएगा. पंडित कल्कि राम के अनुसार, बुध की वक्री चाल कुछ राशियों के जातकों के लिए लाभ के अवसर लेकर आ सकती है. खासतौर पर मेष, कर्क, वृश्चिक और धनु राशि वालों को धन लाभ, कारोबार में तरक्की और नौकरी में नए अवसर मिलने के संकेत हैं.आइए जानते हैं इन चार राशियों के लिए बुध की वक्री चाल कैसी रह सकती है.
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए बुध की वक्री चाल अनुकूल परिणाम देने वाली हो सकती है. इस दौरान आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.आपकी बातचीत करने की शैली प्रभावशाली रहेगी और लोग आपकी बातों से प्रभावित हो सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं. कारोबार से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक परेशानियों में भी धीरे-धीरे राहत मिलने की संभावना है. हालांकि, इस दौरान खर्चों पर नियंत्रण रखना और सोच-समझकर बजट तैयार करना जरूरी होगा.जल्दबाजी में कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने से बचना बेहतर रहेगा.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए बुध की वक्री चाल खुशखबरी लेकर आ सकती है.इस अवधि में परिवार से जुड़ी कोई अच्छी सूचना मिल सकती है.जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे और साथ में अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. पहले किए गए किसी निवेश से लाभ मिलने की संभावना बन सकती है.नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय सकारात्मक रह सकता है.प्रमोशन या आय में बढ़ोतरी के अवसर मिल सकते हैं. परिवार में सुख-शांति का माहौल बनेगा और मानसिक तनाव में कमी महसूस हो सकती है. हालांकि, निवेश से जुड़े फैसले लेने से पहले परिस्थितियों का आकलन अवश्य करें.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध की वक्री चाल आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित हो सकती है. अचानक धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं और पुराने आर्थिक प्रयासों का लाभ मिलने की संभावना है. व्यापार करने वाले जातकों को कारोबार बढ़ाने के नए अवसर मिल सकते हैं.किसी नई योजना पर काम शुरू करने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं. परिवार और मित्रों का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा. इस दौरान कोई सुखद समाचार मिलने से मन प्रसन्न रह सकता है. हालांकि, आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से पहले पूरी जानकारी जुटाना जरूरी होगा.
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए बुध की वक्री चाल आर्थिक मजबूती के संकेत दे सकती है.व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है और कारोबार में विस्तार की संभावनाएं बन सकती हैं. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां या बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और अपनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा.विद्यार्थियों के लिए भी यह अवधि उपयोगी साबित हो सकती है.प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद रहेगी. इसके अलावा, यात्रा के योग भी बन सकते हैं.