Bhagalpur News: भागलपुर में गंगा का रौद्र रूप, नदी में समा गया 125 मीटर तटबंध, बह गए पक्के मकान


Last Updated:

Bhagalpur News: भागलपुर के राघोपुर में गंगा के कटाव ने भारी तबाही मचाई. लगभग 125 मीटर से ज्यादा तटबंध गंगा में समा गया, तो कई पक्के मकान और झोपड़ियां भी कटाव की भेंट चढ़ गईं. लोग घर छोड़ने को मजबूर हैं. उधर, अफसर ने रात को ही मौके पर पहुंचकर कई घरों को खाली कराया और लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया.

Top Deals Inside

भागलपुर में गंगा का रौद्र रूप, नदी में समा गया 125 मीटर तटबंध, बह गए मकानZoom

भागलपुर में गंगा नदी के बहाव से कटाव तेज.

भागलपुरः बिहार के भागलपुर में गंगा नदी का रौद्र देखने को मिला. राघोपुर में कटाव के कारण 125 मीटर से ज्यादा तटबंध गंगा में समा गया. कई पक्के मकान और झोपड़ियां भी नदी में कटकर बह गईं. इससे इलाके में अफरातफरी मच गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए घर छोड़ने को मजबूर हैं. घटना ने करोड़ों रुपये खर्च कर कराए गए कटावरोधी काम की गुणवत्ता और निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए.

मौके पर पहुंचे एसडीओ और एसपी
कटाव की गंभीरता को देखते हुए नवगछिया के एसडीओ के. परीक्षित और एसपी वैभव शर्मा रात में ही मौके पर जा पहुंचे. उन्होंने प्रभावित इलाकों का जायजा लिया. लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए घरों को खाली कराया. प्रशासन की कोशिश है कि कटाव की चपेट में आने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए. स्थानीय लोगों के सामने अब सबसे बड़ी चिंता अपने घर और जमीन को बचाने की है. गंगा के लगातार कटाव से कई परिवारों के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है. लोगों को डर है कि अगर कटाव इसी तरह जारी रहा तो आसपास के दूसरे घर भी इसकी चपेट में आ सकते हैं.

प्रशासन के दावों पर उठे सवाल
इस घटना ने कटावरोधी कार्यों को लेकर सरकारी दावों पर सवाल खड़े किए हैं. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पिछले महीने दो बार हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ और कटाव की स्थिति का जायजा ले चुके हैं. इसके बावजूद तटबंध का बड़ा हिस्सा गंगा में समा जाना चिंता बढ़ाने वाला है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, गंगा का कटाव उनके लिए बड़ी मुसीबत बन गया है. जलस्तर घटने के बावजूद कटाव इतना तेज कैसे हुआ, इसकी वजह जानना जरूरी है. समय रहते प्रभावी कदम उठाए गए होते तो क्या इतनी बड़ी तबाही को रोका जा सकता था?



Source link