रजनीकांत ने क्यों ठुकराए 2 हिट फिल्मों के सीक्वल? ‘जेलर 2’ करने की बताई दिलचस्प वजह- ‘सिर्फ मसाला काफी नहीं’


Last Updated:

रजनीकांत अपनी शर्तों पर काम करते हैं. अगर उन्हें कोई चीज सहीं नहीं लगती, तो वह अपनी खुलकर असममति दिखाते हैं. जब उन्हें पॉपुलर फिल्मों ‘बाशा’ और ‘पेट्टा’ के सीक्वल का ऑफर मिला, तो उन्होंने इसे ठुकरा दिया. वे सीक्वल के आइडिये से नाराज थे, तब क्यों ‘जेलर 2’ में काम किया. एक्टर ने इसकी वजह भी बताई है.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

रजनीकांत ने क्यों ठुकराए 2 हिट फिल्मों के सीक्वल? 'जेलर 2' करने की बताई वजहZoom

रजनीकांत के फैंस को ‘जेलर 2’ की रिलीज का इंतजार है.

नई दिल्ली: ‘बाशा’ और ‘पेट्टा’ रजनीकांत की पॉपुलर फिल्में हैं. सिनेमा के मौजूदा ट्रेंड में मेकर्स सफल फिल्मों के सीक्वल बनाना पसंद करते हैं. हालांकि, रजनीकांत के लिए जब इन दोनों के सीक्वल पर काम करने की बात उठी, तो उन्होंने आइडिए को ठुकरा दिया था. उन्हें सिर्फ एक सफल फ्रैंचाइज को आगे बढ़ाने के लिए कहानियों को दोबारा देखने में कभी कोई खास दिलचस्पी नहीं थी. हालांकि, ‘जेलर 2’ का मामला अलग था.

सुपरस्टार ने ‘जेलर 2’ सुपर शो के प्री-रिलीज इवेंट में बताया कि वे आम तौर पर सीक्वल को लेकर सावधानी बरतते हैं और उन्होंने पहले के प्रस्तावों को इसलिए ठुकरा दिया था क्योंकि वे उन्हें यह समझाने में नाकाम रहे कि कहानी में अभी भी बताने के लिए काफी कुछ बचा है. रजनीकांत ने कहा, ‘आमतौर पर मुझे सीक्वल पसंद नहीं हैं. मुझे लगता है कि पार्ट 1 में जो कुछ भी किया गया, वे बस उसमें थोड़ा मसाला-नमक डालकर सीक्वल बना देंगे.’

रजनीकांत: सहज ढंग से आगे बढ़े कहनी
रजनीकांत से ‘बाशा 2’ और ‘पेट्टा 2’ के लिए संपर्क किया गया था. रजनीकांत ने बताया कि ‘बाशा’ और ‘पेट्टा’ दोनों के सीक्वल की योजनाओं पर चर्चा हुई थी. उन्होंने कहा, ‘उन्होंने मुझसे ‘बाशा 2’ के लिए संपर्क किया था. कार्तिक सुब्बाराज ने विजय सेतुपति के किरदार को आगे बढ़ाते हुए ‘पेट्टा 2′ के लिए मुझसे संपर्क किया था. लेकिन मुझे वे सीक्वल पसंद नहीं आए.’ उनकी बातों से यह साफ हो गया कि अभिनेता सैद्धांतिक रूप से सीक्वल के खिलाफ नहीं थे, बल्कि वे चाहते थे कि कहानी का विस्तार पहली फिल्म से स्वाभाविक रूप से निकले, न कि सिर्फ उसकी लोकप्रियता के आधार पर बनाया जाए.

रजनीकांत ने जब दोबारा देखी ‘जेलर 2’
‘जेलर’ के मामले में उनका मन बदल दिया. रजनीकांत को ‘जेलर’ अलग लगी? रजनीकांत ने बताया कि ओटीटी पर फिल्म आने के बाद उन्होंने ‘जेलर’ को दोबारा देखा और पाया कि फिल्म का अंत एक और चैप्टर की गुंजाइश छोड़ता है. उन्होंने समझाया, ‘ओटीटी पर ‘जेलर’ के रिलीज होने के बाद मैंने फिल्म दोबारा देखी. आखिर में जब मैं वर्मा के किरदार को खत्म करने वाला था, तो वह कहता है कि एक बड़ा नेटवर्क है और वे उसे भी नहीं छोड़ेंगे. इसलिए, कहानी सीक्वल के लिए एकदम सही थी.’ रजनीकांत ने यह भी बताया कि डायरेक्टर नेल्सन दिलीपकुमार शुरू में एक तेलुगु फिल्म बनाने के लिए तैयार थे. फिल्ममेकर ने आखिरकार ‘जेलर 2’ पर काम करने के लिए उस प्रोजेक्ट को टाल दिया.



Source link