11 छक्के, 6 चौके और 37 गेंद में सेंचुरी, रिटायर प्लेयर की लीग में एबी डिविलियर्स का तूफान, वाइफ और बच्चे खुशी से उछल पड़े


होमखेलक्रिकेट

11 छक्के, 6 चौके और 37 गेंद में सेंचुरी, WCL में एबी डिविलियर्स ने मचाई तबाही

Last Updated:

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स में साउथ अफ्रीका चैंपियंस के लिए एबी डिविलियर्स ने तूफानी बल्लेबाजी से धूम मचा दी. ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के खिलाफ मैच में डिलिवियर्स ने सिर्फ 37 गेंद में अपना शतक पूरा कर लिया. डिविलिर्स ने पारी में 40 गेंद का सामना करते हुए 111 रनों की दमदार पारी खेली.

Top Deals Inside

11 छक्के, 6 चौके और 37 गेंद में सेंचुरी, WCL में एबी डिविलियर्स ने मचाई तबाहीZoom

एबी डिविलियर्स ने 37 गेंद में जड़ा शतक

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने बेशक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन उनकी बल्लेबाजी की धार कम नहीं हुई है. इसका ताजा तरीन उदाहरण वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स में 37 गेंद में लगाई उनकी सेंचुरी है. साउथ अफ्रीका चैंपियंस की तरफ से डिविलियर्स ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से गेंदबाजों धज्जियां उड़ा दी.

डिविलियर्स ने अपनी टीम के लिए 40 गेंद में नाबाद 111 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 11 छक्के और 6 चौके जड़े. 42 साल के डिविलियर्स की इस विस्फोटक बल्लेबाजी को देख उनके बच्चे और वाइफ खुशी से उछल पड़े. उन्हें यकीन नहीं हो रहा था, कि इस उम्र में भी डिविलियर्स इस तरह की घातक बल्लेबाजी कर रहे हैं.

साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने 8 विकेट से जीता मैच

वहीं, मुकाबले की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के खिलाफ साउथ अफ्रीका की टीम ने 8 विकेट से दमदार जीत हासिल की. मैच में ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डी आर्सी शॉर्ट की 66 और कप्तान डेविड वॉर्नर की 48 रनों की दमदार पारी से निर्धारित 20 ओवर के खेल में 5 विकेट के नुकसान पर 205 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. गेंदबाजी में हार्डस विल्जोएन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा मार्चेंट डी लैंग और इमरान ताहिर के खाते में 1-1 विकेट आया.

इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की बैटिंग जबरदस्त रही. साउथ अफ्रीका की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 15.4 ओवर में ही 2 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया. साउथ अफ्रीका के लिए डिविलियर्स के अलावा रिचर्ड लिवी ने भी 29 गेंद में 5 छक्के और 3 चौके की मदद से 62 रनों की पारी खेली. वहीं, जेपी ड्यूमिनी ने भी 22 गेंद में 27 रनों का योगदान दिया. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी में सिर्फ केन रिचर्डसन को ही सफलता मिली. रिचर्डसन ने 3 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए.



Source link