Uttarakhand Weather : उत्तराखंड वालों 2 दिन रहना सावधान, टिहरी से रूद्रप्रयाग तक बरसेंगे बदरा, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट


Last Updated:

Snowfall Alert Uttarakhand : उत्तराखंड वालों को अगले दो दिन (11 और 12 अक्टूबर) सावधान रहना होगा. मौसम बदलने जा रहा है. 3500 मीटर तक के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं. पश्चिमी विक्षोभ के चलते तेज आंधी, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है. देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग और बागेश्वर में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि मानसून की विदाई उत्तराखंड से हो गई है, लेकिन अगले दो दिन में जो होने वाला है, वह मानसून का ऑफ्टर इफेक्ट है.

Top Deals Inside

टिहरी से बागेश्वर तक बरसेंगे बदरा, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अलर्टZoom

उत्तराखंड में मौसम बदलने वाला है. फोटो प्रतिकात्मक. AI जनरेटेड

देहरादून. उत्तराखंड का मौसम बदलने वाला है. राज्य में अगले दो दिन (11 और 12 अक्टूबर) मौसम बदला रहेगा. मौसम विभाग का कहना है कि 3500 मीटर तक के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं. उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके चलते तेज आंधी, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है. अगर आप भी इस बीच उत्तराखंड आने का प्लान कर रहे हैं तो 3500 मीटर के ऊपरी इलाकों में जाने से बचें. यहां 48 घंटे के अंदर बर्फबारी की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि प्रदेश में अगले 2 दिन बारिश और 3500 मीटर से ऊपर के इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है. देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग और बागेश्वर ये वे इलाके हैं, जहां बारिश का दौर भी देखने को मिल सकता है. पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता इसके पीछे वजह मानी जा रही है. 11 तारीख से मौसम में बदलाव दिखने शुरू हो जाएंगे.

इन इलाकों में रहना सतर्क

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सीएस तोमर ने बताया कि मानसून की विदाई उत्तराखंड से हो गई है, लेकिन उसके बाद जो ऑफ्टर इफेक्ट होते है, वही वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के तौर पर दिख रहे हैं. ऊपरी इलाकों में इसके ज्यादा सक्रिय होने के आसार हैं. अगले 24 घंटे में देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपद में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं. कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र ने 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है. खासकर चारधाम यात्रा के लिए जा रहे लोगों को सतर्क रहने की कहा गया है.

फसलें तबाह, किसानों से मिले सीएम धामी
उत्तराखंड के गदरपुर, दिनेशपुर और बाजपुर में आज (10 अक्टूबर) दोपहर करीब 12 बजे हुई भीषण ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है. ओलावृष्टि की सूचना मिलते ही सीएम पुष्कर सिंह धामी प्रभावित किसानों के पास पहुंचे. हल्द्वानी से देहरादून लौटते समय मुख्यमंत्री ने खराब मौसम के बावजूद हेलीकॉप्टर का रुख ऊधम सिंह नगर जिले की ओर कराया. उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और खेतों में पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया. सीएम धामी ने किसानों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को तत्काल सर्वे राहत पहुंचाने के निर्देश दिए.



Source link