वैभव सूर्यंवशी के साथ अन्याय! रांची में भी नहीं मिला मौका, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग


होमखेलक्रिकेट

वैभव के साथ अन्याय! रांची में भी नहीं मिला मौका, WI ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग

Last Updated:

पांच टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच ये दूसरा मुकाबला रांची में है. सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने दमदार जीत हासिल की थी. ऐसे में दूसरे मुकाबले में मेजबान टीम की कोशिश होगी कि वह जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाए.

Top Deals Inside

वैभव के साथ अन्याय! रांची में भी नहीं मिला मौका, WI ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंगZoom

दूसरे टी20 में वैभव को नहीं मिला मौका

नई दिल्ली: टीम इंडिया के युवा विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 में भी मौका नहीं मिला है. वैभव वेस्टइंडीज के साथ जारी पांच टी20 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा हैं. शानदार फॉर्म में चल वैभव को बाहर रखकर टीम मैनेजमेंट ने संजू सैमसन को मैदान पर उतरा रहा है. सीरीज के पहले मैच में संजू सैमसन बल्लेबाजी में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे. ऐस में उम्मीद की जा रही थी कि वैभव को दूसरे टी20 में मौका मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में कैरेबियाई कप्तान शाई होप ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. टॉस के समय जब मेजबान कप्तान से प्लेइंग इलेवन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने टीम में कोई बदलाव नहीं बताया. ऐसे में साफ है कि इस मैच में संजू के ऊपर बेहतर प्रदर्शन का भारी दबाव होगा.

सीरीज में भारत के पास 1-0 की बढ़त

वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की इस सीरीज में भारत के पास 1-0 की बढ़त है. टीम इंडिया ने पहले टी20 मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक आसान जीत हासिल की थी. इस मैच में इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपने करियर का पहला और वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बने थे. ऐसे में अब दूसरे मैच में भी उम्मीद की जा रही है टीम इंडिया दमदार जीत के साथ सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करें.

दोनों टीमों की प्लेइंग XI-

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव और मयंक यादव.

वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोती, शमर स्प्रिंगर, अकील होसेन, शमर जोसेफ.



Source link