पानी की छींट के पीछे फायरिंग, दो पड़ोसी फौजियों के बीच विवाद, हिरासत में आरोपी फौजी, जानिए मामला


Last Updated:

ग्वालियर की प्रगति विहार कॉलोनी में पानी के छींटे पड़ने को लेकर दो पड़ोसी फौजियों के बीच विवाद हो गया. रिटायर्ड फौजी देवेंद्र सिंह तोमर का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले और वर्तमान में सेना में पदस्थ पूरन सिंह राजावत अपने निर्माणाधीन मकान की दीवार पर पानी डाल रहे थे. इसी दौरान देवेंद्र सिंह की बेटी सृष्टि के ऊपर पानी के छींटे पड़ गई. इस बात पर टोकने से विवाद बढ़ गया और मारपीट के बाद फायरिंग हुई.

Top Deals Inside

पानी की छींट के पीछे फायरिंग, दो पड़ोसी फौजियों के बीच विवाद, जानिए मामलाZoom

ग्वालियर. मध्यप्रदेश के ग्वालियर में दो पड़ोसी फौजियों के बीच पानी की छींटों को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि बंदूक से फायरिंग हो गई. पानी के छींटे गिरने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट और ताबड़तोड़ फायरिंग तक पहुंच गया. घटना के बाद कॉलोनी में दहशत फैल गई. पुलिस ने आरोपी फौजी को हिरासत में ले लिया है.

यह मामला गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के प्रगति विहार कॉलोनी का है. रिटायर्ड फौजी देवेंद्र सिंह तोमर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उनके पड़ोस में पूरन सिंह राजावत रहते हैं, जो वर्तमान में सेना में पदस्थ हैं. पूरन सिंह अपने मकान का निर्माण करवा रहे हैं और दोनों परिवारों के बीच पहले से अनबन चल रही है. आरोप है कि पूरन सिंह अपने निर्माणाधीन मकान की दीवार की तराई कर रहे थे. इसी दौरान देवेंद्र सिंह की बेटी सृष्टि सड़क से गुजर रही थी. पूरन सिंह ने बेटी को आते हुए देख लिया था, इसके बावजूद पानी बंद नहीं किया, जिससे पानी के छींटे सृष्टि के ऊपर गिर गए. देवेंद्र सिंह ने इस बात को लेकर पूरन सिंह को टोका तो उसने अपनी गलती मानने की बजाय उल्टा उन पर ही हावी हो गया.

तैश में आकर कर दी फायरिंग
बात इतनी बढ़ गई कि पूरन सिंह ने देवेंद्र सिंह के साथ मारपीट कर दी. इसके बाद गुस्से में पूरन सिंह अपने घर के अंदर गया और अपनी लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक निकाल लाया. उसने सड़क पर ही तैश में आकर फायर कर दिए. अचानक हुई फायरिंग से देवेंद्र और उनकी पत्नी घबरा गए, वहीं कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई. लोग डरकर घरों से बाहर निकल आए. सूचना मिलते ही गोला का मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को घटनास्थल से दो खाली खोखे बरामद हुए हैं. फरियादी देवेंद्र सिंह तोमर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी पूरन सिंह राजावत को हिरासत में लेकर उसकी लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली है.



Source link