दिल्ली प्रदर्शन का असर: उज्जैन होकर जाने वाली 4 ट्रेनें निरस्त, राजधानी समेत 2 गाड़ियों का समय बदला; देखें लिस्ट


Last Updated:

Ujjain New Delhi Trains Cancelled: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के कारण पश्चिम रेलवे ने उज्जैन से गुजरने वाली 4 ट्रेनों को निरस्त कर दिया है. इसके अलावा 2 प्रमुख ट्रेनों का समय 5-5 घंटे आगे बढ़ाया गया है. रेलवे ने यात्रियों की सहायता के लिए उज्जैन स्टेशन पर हेल्प डेस्क बनाई है और टिकट का पूरा रिफंड देने का ऐलान किया है.

Top Deals Inside

दिल्ली प्रदर्शन का असर: उज्जैन होकर जाने वाली 4 ट्रेनें निरस्त, 2 का समय बदलाZoom

उज्जैन से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द.

Ujjain News: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन और परिचालन कारणों के चलते रेल यातायात प्रभावित हुआ है. पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल से चलने वाली और उज्जैन के रास्ते दिल्ली जाने वाली 4 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है. साथ ही 2 प्रमुख ट्रेनों के संचालन समय में बदलाव किया गया है.

निरस्त की गईं 4 ट्रेनें
रेलवे के अनुसार, निरस्त की गई 4 ट्रेनों में से 3 ट्रेनें इंदौर क्षेत्र से चलती हैं. यह बदलाव 9 अक्टूबर 2026 के लिए ही लागू किया गया है.

1. 20155 डॉ. अंबेडकर नगर से नई दिल्ली एक्सप्रेस
2. 09309 इंदौर से हजरत निजामुद्दीन स्पेशल
3. 12415 इंदौर से नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस
4. बांद्रा टर्मिनस से हजरत निजामुद्दीन युवा एक्सप्रेस

2 ट्रेनों के समय में बदलाव (रिशेड्यूल)
रतलाम मंडल से होकर गुज़रने वाली 2 बड़ी ट्रेनों को 5-5 घंटे देरी से चलाने का निर्णय लिया गया है.
1. मुंबई सेंट्रल से नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस
2. 12953 अगस्त क्रांति एक्सप्रेस

इन दोनों गाड़ियों को 5-5 घंटे री-शेड्यूल किया गया है. इनके अतिरिक्त अन्य सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर ही चलेंगी.

यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफंड
मुकेश कुमार पांड्या, पीआरओ रेलवे उज्जैन ने बताया कि जिन यात्रियों की ट्रेनें रद्द हुई हैं, उन्हें टिकट का पूरा रिफंड मिलेगा. रिफंड की राशि में कोई कटौती नहीं की जाएगी.

उज्जैन स्टेशन पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था
ट्रेनें निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है. यात्रियों की सुविधा के लिए उज्जैन रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क स्थापित की गई है. अब तक लगभग 200 यात्री इस हेल्प डेस्क से जानकारी प्राप्त कर चुके हैं. स्टेशन पर तैनात कर्मचारी यात्रियों को ट्रेन स्थिति और वैकल्पिक यात्रा साधनों की जानकारी दे रहे हैं.

यात्रियों तक पहुंचाई जा रही सूचना
पीआरओ ने बताया, रेलवे प्रशासन यात्रियों तक जानकारी पहुंचाने के लिए सभी उपलब्ध साधनों का प्रयोग कर रहा है. स्टेशन पर नियमित अनाउंसमेंट किया जा रहा है और डिस्प्ले बोर्ड पर जानकारी दर्शाई जा रही है. इसके साथ ही सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया, वॉट्सऐप ग्रुप और IRCTC की वेबसाइट के जरिए यात्रियों को मैसेज भेजे जा रहे हैं. रेलवे ने यात्रियों से अपील की कि वे स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति अवश्य जांच लें.



Source link