असम में बिहार के इंजीनियर दीपक ठाकुर की संदिग्ध मौत ने उलझाया, परिजन बोले- ये हादसा नहीं हत्या है, उच्चस्तरीय जांच की मांग

असम में बिहार के इंजीनियर दीपक ठाकुर की संदिग्ध मौत ने उलझाया, परिजन बोले- ये हादसा नहीं हत्या है, उच्चस्तरीय जांच की मांग


Last Updated:

“ये डूबने से मौत नहीं है; गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया गया है, किसी ने गला रेतकर लाश को तालाब में फेंका है ताकि मामला हादसा लगे.” परिजनों ने यह आरोप बिहार के गोपालगंज के एक सिविल इंजीनियर की असम में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद लगाया है. इंजीनियर का शव कंपनी के पास एक तालाब से बरामद हुआ है और परिजनों ने साजिश के तहत गर्दन पर चाकू से वार कर हत्या कर शव को तालाब में फेंकने का आरोप लगाया है. पूरी खबर विस्तार से आगे पढ़िए.

Zoom

गोपालगंज के सिविल इंजीनियर दीपक ठाकुर की असम में संदिग्ध मौत, तालाब से मिला शव

गोपालगंज. बिहार के गोपालगंज के उचकागांव के रहने वाले एक सिविल इंजीनियर की असम में संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है.  इंजीनियर का शव कंपनी के पास एक तालाब से बरामद किया गया.  परिजनों का आरोप है कि साजिश के तहत गर्दन पर चाकू से वार कर उनकी हत्या की गई और शव को तालाब में फेंक दिया गया.  घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा है. वहीं परिजनों ने असम सरकार से पूरे मामले की उच्चस्तरीय और न्यायिक जांच कराने की मांग की है.

उचकागांव के दहीभत्ता गांव के रहने वाले थे दीपक

मृतक की पहचान उचकागांव थाना क्षेत्र के दहीभत्ता गांव निवासी रामप्रीत ठाकुर के 30 वर्षीय पुत्र दीपक ठाकुर के रूप में हुई है. परिजनों के मुताबिक दीपक असम के नगांव जिले के कामपुर चीनी मिल में सिविल इंजीनियर के पद पर तैनात थे. बीते 16 सितंबर को दीपक अचानक लापता हो गए. इसके बाद परिजनों और कंपनी के लोगों ने उनकी खोजबीन शुरू की. अगले दिन कंपनी के पास स्थित एक तालाब से उनका शव बरामद हुआ. परिजनों का आरोप है कि दीपक की गर्दन पर चाकू से वार कर हत्या की गई और इसके बाद शव को तालाब में फेंक दिया गया.

परिजनों की न्यायिक जांच की मांग

परिजनों ने कंपनी के मैनेजर और कुछ कर्मियों पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है. हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.  वहीं, मृतक के भाई गुलाब ठाकुर ने असम सरकार से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है.  इस बीच घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंचे गोपालगंज सांसद प्रतिनिधि रामाशीष सिंह ने बिहार सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने और असम सरकार से बातचीत कर उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है.  फिलहाल शव को गोपालगंज लाने की प्रक्रिया चल रही है.  घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.



Source link