‘पति पत्नी और पंगा 2’: मनोज तिवारी से लेकर टीवी पर साथ दिखेंगी ये हिट जोड़ियां, चेक करें लिस्ट

‘पति पत्नी और पंगा 2’: मनोज तिवारी से लेकर टीवी पर साथ दिखेंगी ये हिट जोड़ियां, चेक करें लिस्ट


Last Updated:

Pati Patni Aur Panga 2 Contestants: पति पत्नी और पंगा सीजन 2 के लिए कन्फर्म कपल्स की लिस्ट सामने आ गई है. शो में मनोज तिवारी अपनी पत्नी सुरभि और दिव्यांका त्रिपाठी पति विवेक दाहिया संग धमाल मचाते दिखेंगे. जानें पूरी लिस्ट.

Zoom

‘पति पत्नी और पंगा 2’ में दिखेंगे मनोज तिवारी (फोटो साभार-instagram)

नई दिल्ली: रियालिटी टीवी शो ‘पति पत्नी और पंगा सीजन 2’ को लेकर टीवी गलियारों में भारी बज बना हुआ है. मेकर्स ने शो के लिए कड़क सेलिब्रिटी कपल्स की फाइनल लिस्ट तैयार कर ली है. छोटे पर्दे के सबसे फेवरेट कपल्स अब एक साथ एक मंच पर अपने प्यार और बॉन्डिंग का टेस्ट देते हुए नजर आएंगे.

इस बार टीवी की मशहूर जोड़ियों के साथ राजनीति और भोजपुरी सिनेमा के बड़े सितारे भी टीवी स्क्रीन पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

मनोज तिवारी की एंट्री

शो के सबसे सरप्राइजिंग कंटेंस्टेंट के रूप में लोकप्रिय सिंगर, एक्टर और राजनेता मनोज तिवारी अपनी पत्नी सुरभि तिवारी के साथ नजर आने वाले हैं. सुरभि अक्सर लाइमलाइट से दूर रहती हैं, लेकिन इस रियालिटी शो के जरिए फैंस को इस कपल की पर्सनल केमिस्ट्री करीब से देखने का मौका मिलेगा. मनोज तिवारी और सुरभि तिवारी की जोड़ी शो में तगड़ा तड़का लगाने वाली है.

दिव्यांका त्रिपाठी करेंगी मुकाबला

टीवी की फेवरेट बहू दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दाहिया भी पति पत्नी और पंगा सीजन 2 का हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह से कन्फर्म हो चुके हैं. हाल ही में पेरेंट्स बने दिव्यांका और विवेक की जोड़ी को टीवी पर साथ देखना फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं होगा. दर्शक इस जोड़ी को स्क्रीन पर फिर से साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.

View this post on Instagram





Source link