प्रेग्नेंसी के बाद बड़े वजन पर ट्रोल हुईं कैटरीना कैफ, बॉडी शेमिंग पर दिया मुंहतोड़ जवाब, लोगों को दी नसीहत


Last Updated:

मां बनने के बाद शरीर में बदलाव आना आम बात है, लेकिन महिलाओं को अक्सर इसके लिए लोगों की आलोचना भी झेलनी पड़ती है. कैटरीना कैफ के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. बेटे के जन्म के बाद एक्ट्रेस जब पहली बार सार्वजनिक तौर पर दिखीं, तो उनके वजन को लेकर सोशल मीडिया पर कमेंट्स होने लगे. अब कैटरीना ने ऐसा संदेश दिया है, जिसे उनकी ट्रोलिंग से जोड़कर देखा जा रहा है.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

 प्रेग्नेंसी के बाद बड़े वजन पर ट्रोल हुईं कैटरीना कैफ, अब दिया मुंहतोड़ जवाबZoom

कैटरीना कैफ ने बॉडी शेमिंग पर चुप्पी तोड़ी है.

नई दिल्ली. मां बनने के बाद एक महिला की जिंदगी में कई बदलाव आते हैं. शरीर बदलता है, जिम्मेदारियां बढ़ती हैं और खुद के लिए वक्त निकालना भी मुश्किल हो जाता है. लेकिन जब बात किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस की हो तो उसके लुक्स और वजन को लेकर लोगों की राय भी सामने आने लगती है. इन दिनों कैटरीना कैफ भी कुछ ऐसी ही स्थिति का सामना कर रही हैं. बेटे के जन्म के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आने पर एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर वजन को लेकर ट्रोल किया गया. अब कैटरीना ने अपनी ट्रोलिंग पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने एक ऐसा मैसेज दिया, जिसको इस ट्रोलिंग से जोड़कर देखा जा रहा है.

कैटरीना कैफ ने हाल ही में मां बनने के बाद वजन बढ़ने को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग पर अप्रत्यक्ष रूप से अपनी चुप्पी तोड़ी है. 8 अक्टूबर को लंदन में अपने ब्यूटी ब्रांड ‘के ब्यूटी’ के यूके में एक साल पूरा होने के जश्न के दौरान कैटरीना ने ब्यूटी स्टैंडर्ड्स, कॉन्फिडेंस और खुद की देखभाल को लेकर खुलकर बात की.

ऑनलाइन ट्रोलिंग और बॉडी शेमिंग पर की बात

कैटरीना इन्फ्लुएंसर्स और फैंस से बातचीत कर रही थीं, तब उन्होंने ऑनलाइन ट्रोलिंग और बॉडी शेमिंग के माहौल पर बात की. कैटरीना ने कहा- ‘मुझे लगता है कि हमें इस बात को लेकर बेहद सतर्क रहना चाहिए कि सोशल मीडिया पर चल रही बातें हमारी खुद की अहमियत और प्रिंसिपल्स को प्रभावित न करें. आजकल हर किसी के पास एक राय है. अगर आप सबकी उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे तो आप खुद के फैसले लेने की क्षमता खो देंगे.’ यहां देखें वीडियो

‘खुद को स्वीकार करना जरूरी’

उन्होंने आगे कहा कि जीवन में ऐसे पड़ाव आते हैं जब कॉन्फिडेंस डगमगा सकता है, लेकिन हर दौर में खुद को स्वीकार करना ही असली ताकत है. कैटरीना ने कहा, ‘ऐसे समय आएंगे जब दुनिया आपका जश्न मनाएगी और कुछ पल ऐसे होंगे जब आपको खुद अपना सबसे बड़ा चीयरलीडर बनना होगा.’ लंदन इवेंट से कैटरीना का वीडियो वायरल होने के बाद फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग उन्हें सपोर्ट करते हुए सच्ची क्वीन और प्रेरणादायक महिला बता रहे हैं

सलमान खान ने टोल्स की लगाई थी फटकार

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने नवंबर 2025 में अपने बेटे ‘विहान कौशल’ का स्वागत किया था. हाल ही में मुंबई में के गणेश चतुर्थी उत्सव के दौरान जब कैटरीना नजर आईं तो कुछ यूजर्स ने उनके पोस्ट-प्रेग्नेंसी लुक और वजन को लेकर उन्हें निशाना बनाना शुरू कर दिया. हालांकि, इंडस्ट्री के कई दिग्गजों ने कैटरीना का खुलकर बचाव किया. सुपरस्टार सलमान खान ने अपने शो ‘बिग बॉस’ के एपिसोड के दौरान सार्वजनिक रूप से महिलाओं को उनके प्रेग्नेंसी के बाद के वजन, उम्र और लुक्स के लिए ट्रोल करने की संस्कृति की कड़ी निंदा की थी और कैटरीना का समर्थन किया था.





Source link