UP to Delhi Trains Cancel List | CJP Protest

UP to Delhi Trains Cancel List | CJP Protest


नई दिल्ली/लखनऊ : सीजेपी यानी कॉकरोच जनता पार्टी ने कल यानि 10 अक्टूबर 2026 को जंतर-मंतर पर बड़ा विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. उससे पहले ही सरकार और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. भारतीय रेल ने भी देश के अलग-अलग राज्‍यों से नई दिल्ली की ओर आने वाली कई अहम ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है. इसमें एक बड़ी लिस्‍ट यूपी से दिल्‍ली की ओर आने वाली ट्रेनों की भी है. यानि उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों से दिल्ली से जाने वाले रेल यात्रियों के लिए यह बड़ी खबर है. मध्य दिल्ली (Central Delhi) में 10 अक्टूबर 2026 को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होने वाले इस प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन और दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी के कारण रेलवे ने यूपी से दिल्ली की ओर जाने वाली 10 महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है.

उत्तर रेलवे (Northern Railway) द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, दिल्ली में सुरक्षा और स्टेशनों पर अनियंत्रित भीड़ को रोकने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है. इसका सीधा प्रभाव कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ और आगरा से दिल्ली की यात्रा करने वाले रोजाना के यात्रियों पर पड़ेगा. लिहाजा, उत्तर रेलवे की ओर से जारी रद्द की गई ट्रेनें, उनके रूट और तारीख की बाकायदा एक लिस्‍ट जारी की गई है.

रद्द की गई प्रमुख ट्रेनें
12033 कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस : कानपुर सेंट्रल से नई दिल्ली (10.10.2026)

12417 प्रयागराज एक्सप्रेस : प्रयागराज जंक्शन से नई दिल्ली (09.10.2026)

12275 हमसफर एक्सप्रेस : प्रयागराज जंक्शन से नई दिल्ली (09.10.2026)

12451 श्रमशक्ति एक्सप्रेस : कानपुर सेंट्रल से नई दिल्ली (09.10.2026)

12447 यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस : मानिकपुर जंक्शन से हज़रत निज़ामुद्दीन (09.10.2026)

14211 इंटरसिटी एक्सप्रेस : आगरा कैंट से नई दिल्ली (10.10.2026)

12559 शिवगंगा एक्सप्रेस : बनारस से नई दिल्ली (09.10.2026)

12581 बनारस – नई दिल्ली एक्सप्रेस : बनारस से नई दिल्ली (09.10.2026)

15303 कासगंज एक्सप्रेस : कासगंज से नई दिल्ली (10.10.2026)

82501 तेजस एक्सप्रेस : लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली (10.10.2026)

आम यात्रियों पर पड़ेगा असर
इन गाड़ियों के निरस्त होने से पूर्वांचल, बुंदेलखंड और मध्य यूपी से राजधानी दिल्ली जाने वाले हजारों दैनिक यात्री प्रभावित होंगे. प्रयागराज एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस, शताब्दी और तेजस जैसी वीआईपी ट्रेनों का संचालन ठप रहने के कारण रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे स्टेशन के लिए निकलने से पूर्व रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 या आधिकारिक IRCTC वेबसाइट/ऐप पर अपनी ट्रेन की अपडेट स्थिति अवश्य जांच लें. कैंसिल की गई ट्रेनों का पूरा टिकट रिफंड नियमानुसार ऑनलाइन व काउंटर के माध्यम से वापस किया जाएगा.



Source link