आग पर मिट्टी के बर्तन में पकती है बस्तर की खास सब्जी, रखियां बड़ी के साथ आलू, बैंगन और मूंगा का देसी तड़का

आग पर मिट्टी के बर्तन में पकती है बस्तर की खास सब्जी, रखियां बड़ी के साथ आलू, बैंगन और मूंगा का देसी तड़का


Last Updated:

Rakhiya Badi Recipe: बस्तर में कम मसालों और मिट्टी के बर्तन में रखियां बड़ी, आलू, बैंगन और मूंगा की स्वादिष्ट देसी रसेदार सब्जी बनाई जाती है. यह रेसिपी कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाती है.

Top Deals Inside

Rakhiya Badi Recipe: बस्तर में रखियां बड़ी, आलू, बैंगन और मूंगा की देसी रसेदार सब्जी बनाई जाती है. कम मसालों और मिट्टी के बर्तन में बनने वाली यह सब्जी बेहद स्वादिष्ट और बनाने में आसान होती है. बस्तर क्षेत्र में रखियां बड़ी, आलू, बैंगन और मूंगा की देसी रसेदार सब्जी को काफी पसंद किया जाता है. इस सब्जी को बनाने में ज्यादा झंझट नहीं होता है और यह कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार हो जाती है. इसे मिट्टी के बर्तन में आग पर पकाया जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.

आवश्यक सामग्री
इस सब्जी को बनाने के लिए रखियां बड़ी 2, कटे हुए आलू 2, कटे हुए बैंगन 2, कटी हुई मूंगा 2, हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक और 2 मिर्च की आवश्यकता होती है.

पकाने की विधि
सबसे पहले मिट्टी के बर्तन में तेल गर्म किया जाता है. इसके बाद इसमें सूखी मिर्च और कटी हुई प्याज डालकर भूना जाता है. फिर इसमें रखियां बड़ी, आलू, बैंगन और मूंगा डालकर पकाया जाता है.

सब्जी की तैयारी और परोसना
इसके बाद कटे हुए टमाटर डालकर पकाया जाता है. फिर हल्दी पाउडर, नमक और मिर्च डालकर थोड़ी देर भूना जाता है. कुछ देर बाद एक गिलास पानी डालकर इसे पकने दिया जाता है. अब यह देसी रसेदार सब्जी तैयार है, जिसे रोटी और चावल के साथ परोसा जा सकता है.



Source link