UGC NET December 2026 Registration: यूजीसी नेट परीक्षा कब है, कौन दे सकता है, फॉर्म कैसे भरें? नोट करें हर डिटेल


Last Updated:

UGC NET December 2026 Registration: यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 28 अक्टूबर 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यूजीसी नेट परीक्षा 14 से 19 दिसंबर 2026 के बीच होगी.

Top Deals Inside

यूजीसी नेट परीक्षा कब है, कौन दे सकता है, फॉर्म कैसे भरें? नोट करें हर डिटेलZoom

UGC NET December 2026: यूजीसी नेट परीक्षा फॉर्म लास्ट डेट से पहले भर लें

नई दिल्ली (UGC NET December 2026 Registration). क्या आप यूजीसी नेट के जरिए लेक्चरर बनना चाहते हैं या रिसर्च का प्लान बना रहे हैं? अगर हां तो यह खबर आप ही के लिए है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. अब आप ऑफिशियल पोर्टल ugcnet.nta.nic.in पर विजिट करके फॉर्म भर सकते हैं. यूजीसी नेट परीक्षा पास करके यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर बन सकते हैं या JRF के जरिए फेलोशिप के साथ पीएचडी कर सकते हैं.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. इससे अभ्यर्थियों को यूजीसी नेट परीक्षा की तैयारी करने का पूरा वक्त मिल जाएगा. यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए 28 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. यूजीसी नेट 2026 से पहले जानिए उसका फीस स्ट्रक्चर, पात्रता, परीक्षा पैटर्न और फॉर्म भरने का हर स्टेप. इससे यूजीसी नेट परीक्षा का फॉर्म पहली बार में ही बिना किसी गलती के सबमिट कर सकेंगे.

यूजीसी नेट दिसंबर 2026 टाइमलाइन

एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा की पूरी टाइमलाइन जारी कर दी है. इसे सेव कर लीजिए, जिससे बाद में कोई कंफ्यूजन न हो और आप परीक्षा की तैयारी आसानी से कर सकें.

डिटेल तारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू 08 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 अक्टूबर 2026 (रात 11:50 बजे तक)
लेट फीस के साथ सबमिशन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026
करेक्शन विंडो 2 नवंबर से 4 नवंबर 2026 तक
यूजीसी नेट परीक्षा की तारीखें 14 दिसंबर से 19 दिसंबर 2026 के बीच

प्रो टिप: यूजीसी नेट परीक्षा फॉर्म भरने के आखिरी दिनों में सर्वर क्रैश या स्लो होने की समस्या आम होती है. इसलिए 25 अक्टूबर से पहले ही यूजीसी नेट परीक्षा फॉर्म जमा कर दें.

UGC NET Eligibility Criteria: यूजीसी नेट परीक्षा कौन दे सकता है?

यूजीसी नेट परीक्षा देने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता होनी जरूरी है. जानिए यूजीसी नेट परीक्षा के लिए पात्रता/योग्यता:

  • मास्टर डिग्री में अंक: जनरल, अनरिजर्व्ड और जनरल-ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री या इसके समकक्ष परीक्षा में कम से कम 55% अंक होने अनिवार्य हैं (बिना किसी राउंड ऑफ के).
  • अपीयरिंग स्टूडेंट्स के लिए राहत: अगर अभी मास्टर डिग्री के फाइनल ईयर में हैं या रिजल्ट आना बाकी है या किसी वजह से डिग्री लेट हो गई है, तब भी यूजीसी नेट परीक्षा के लिए बेझिझक आवेदन कर सकते हैं.

यूजीसी नेट परीक्षा पैटर्न 2026

यूजीसी नेट परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में होती है. इसमें 2 सेक्शन होते हैं और दोनों के बीच कोई ब्रेक नहीं मिलता है.

  • पार्ट 1 (पेपर 1): इसमें टीचिंग और रिसर्च एप्टीट्यूड से जुड़े सवाल होते हैं. कुल 50 प्रश्न पूछे जाते हैं जो 100 अंकों के होते हैं. यह पेपर जनरल एप्टीट्यूड और रीजनिंग को परखता है.
  • पार्ट 2 (पेपर 2): यह आपके चुने हुए मुख्य विषय पर बेस्ड होता है. इसमें 200 अंकों के कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाते हैं.
  • कुल समय: पूरा पेपर हल करने के लिए कुल 3 घंटे (180 मिनट) का समय मिलता है.
  • नेगेटिव मार्किंग: सबसे अच्छी बात है कि यूजीसी नेट परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है. इसलिए सभी 150 सवालों को अटेम्प्ट करना समझदारी होगी.

यूजीसी नेट एप्लीकेशन फीस: किस कैटेगरी के लिए कितना खर्च?

अलग-अलग कैटेगरी के अनुसार परीक्षा शुल्क निर्धारित किया गया है. इसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा:

  • जनरल/अनारक्षित: 1150/- रुपये
  • जनरल-EWS/ओबीसी-एनसीएल: 600/- रुपये
  • एससी/एसटी/PwD/थर्ड जेंडर: 325/- रुपये

यूजीसी नेट परीक्षा फॉर्म कैसे भरें? (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)

अगर आप पहली बार यूजीसी नेट परीक्षा का फॉर्म भर रहे हैं तो नीचे लिखे आसान स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:

  • यूजीसी नेट परीक्षा फॉर्म भरने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर विजिट करें.
  • होम पेज पर दिए गए UGC NET December 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें.
  • नए पेज पर बेसिक डिटेल्स भरकर खुद को रजिस्टर (Sign Up) करें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद मिले लॉग-इन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर दोबारा आएं. एप्लीकेशन फॉर्म में अपनी पर्सनल, एजुकेशनल और विषय से जुड़ी जानकारियां भरें.
  • अपनी कैटेगरी के हिसाब से ऑनलाइन एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें और उसका एक प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें.



Source link